3 Idiots के सीक्वल की हुई अनाउंसमेंट, VIDEO शेयर कर करीना कपूर ने जताई नाराजगी, कहा- मेरे बिना...
Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Mar 2023 6:58 AM
Kareena Kapoor On 3 Idiots Sequel: करीना कपूर खान ने ऑनलाइन एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन के बिना 3 इडियट्स सीक्वल की योजना बनाने के बारे में अपनी चिंताओं को साझा करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखकर फैंस क्यास लगा रहे हैं कि क्या सचमुच सीक्वल बन रहा है.
Kareena Kapoor On 3 Idiots Sequel: राजकुमार हिरानी की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ तो लगभग सभी ने देखी होगी. ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाये थे. मूवी में आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, बोमन ईरानी और करीना कपूर खान की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीता था. अब खबर है कि जल्द ही फिल्म का सीक्वेंस बनने जा रहा है. जी हां ये हम नहीं कह रहे हैं कि बल्कि 3 इडियट्स की हिरोइन करीना कपूर खान का कहना है. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इसे कंफर्म किया है. साथ ही नाराजगी भी जताई कि उन्हें किसी ने क्यों नहीं बताया.
दरअसल करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें दिख रहा है कि आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठे हैं. वीडियो में, करीना कहती हैं, ”मुझे अभी पता चला कि जब मैं छुट्टी पर थी तो ये तीनों कुछ कर रहे थे. यह प्रेस कांफ्रेंस का क्लिप जो घूम रहा है, वह उस राज से है, जो ये तीनों हमसे छुपा रहे हैं. कुछ गड़बड़ है और कृपया यह न कहें कि यह शरमन का कोई फिल्म प्रमोशन है. मुझे लगता है कि वे सीक्वल के लिए आ रहे हैं, लेकिन केवल ये तीन, मेरे बिना? मुझे नहीं लगता कि बोमन को भी इस बारे में पता होगा. आखिरी चल क्या रहा है यार जानने के लिए बोमन को अभी कॉल कर रहे हैं. यह निश्चित रूप से एक सीक्वल की तरह महक रहा है.”
https://www.instagram.com/p/CqKHNusIgzp/
वीडियो शेयर करते हुए करीना ने लिखा, “मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है !! वे मेरे बिना ऐसा कैसे कर सकते हैं? (गुस्सा चेहरा इमोजी) @boman_irani क्या उन्होंने आपसे भी यह बात छुपाई है?” वीडियो में करीना बैकग्राउंड में दिख रही ‘3 इडियट्स’ की तस्वीर के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. तस्वीर में आमिर, माधवन और शरमन तीनों को लाल टी-शर्ट में दिखाया गया है, उनके पीछे ‘इडियट्स’ लिखे एक टेबल पर बैठे हैं.
Also Read: Parineeti Chopra आप सांसद राघव चड्ढा को कर रही हैं डेट? जानिये पहली बार कब मिले थे दोनों
करीना की तरह ही उनके फैन्स भी हैरान नजर आए. एक यूजर ने लिखा, “हे भगवान! क्या सच में दूसरा पार्ट आ रहा है…मैं बहुत खुश हूं” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”वाऊ फिर से आमिर खान और करीना कपूर का केमिकल लोचा दिखाई देगा”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”राजकुमार हिरानी जी क्या सच में…कंफर्म कीजिए..अगर ये सच है तो, मुझे पहला पार्ट काफी पसंद है, बहुत बार देख चुका हूं”. बता दें कि राजकुमारी हिरानी द्वारा निर्देशित, 3 इडियट्स को समीक्षकों द्वारा सराहा गया और दुनिया भर में 400 करोड़ के सकल संग्रह के साथ बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई. फिल्म में आमिर, शरमन और माधवन ने 3 दोस्तों के रूप में, बोमन ईरानी ने कॉलेज प्रिंसिपल के रूप में, करीना ने आमिर की गर्लफ्रेंड के रूप में अभिनय किया था. इसमें ओमी वैद्य भी अहम भूमिका में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










