Bihar: खगड़िया में STF ने 400 जिंदा कारतूस संग हथियार तस्कर को दबोचा, पांडव गिरोह के तीन बदमाश भी पकड़ाए

खगड़िया में पटना एसटीएफ ने दो अलग-अलग कार्रवाई में पांच बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया. इनमें सहरसा का तस्कर सैंकड़ों जिंदा कारतूस व हथियार संग धराया जबकि पांडव गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार हुए.
खगड़िया में एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए हथियार तस्कर समेत कुल 5 बदमाशों को अलग-अलग जगहों से दबोचा है. इन कार्रवाई में चौथम में पांडव गिरोह के तीन बदमाश हथियारों के साथ धराए जबकि तीन कट्टा व चार सौ राउंड जिंदा कारतूस के साथ सहरसा का हथियार तस्कर गिरफ्तार किया गया.
खगड़िया में एनएच 31 पर तीन कट्टा व चार सौ राउंड जिंदा कारतूस के साथ सहरसा का दो तस्कर धराया है. एसटीएफ व मुफस्सिल पुलिस के सहयोग से एनएच 31 पर थाना के समीप तस्कर को गिरफ्तार किया गया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार रतन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ के सहयोग से ये गिरफ्तारी की गयी.
सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के काप निवासी धीरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र कुणाल कुमार यादव तथा लाल बहादुर यादव के पुत्र प्रभाकर कुमार को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से चार सौ राउंड जिंदा कारतूस व तीन कट्टा, 74 हजार रुपये नगद, दो मोबाइल बरामद किया गया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करी में उपयोग किये जा रहे पेजेरो गाड़ी को जब्त किया गया है. तस्कर की गिरफ्तारी में पटना एसटीएफ एसओजी वन का सहयोग मिला है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है.
Also Read: समाधान यात्रा: भागलपुर में नक्सलियों से खतरे को लेकर CM नीतीश कुमार कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे, जानें तैयारी
वहीं चौथम में पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से पांडव यादव गिरोह के तीन बदमाश को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि फरकिया दियारा के सोनबरसा क्षेत्र कुख्यात बदमाश पांडव यादव गिरोह के कुख्यात अपराधी रिंकेश यादव पेसर रवींद्र यादव, उसके सहयोगी अमलेश यादव पिता अशोक यादव दोनों साकिन सोनवर्षा, थाना चौथम निवासी को गिरफ्तार किया गया है.
बदमाशों के पास से दो कट्टा, सात कारतूस बरामद किया गया है. बताया जाता है कि एसटीएफ को सूचना मिली थी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अपराधी एक जुट हुआ है. एसटीएफ को भनक मिलते ही छापेमारी की और सफलता मिली.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




