PHOTOS: सीएम नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के द्वारा अर्घ्य की तस्वीरें, देखें कैसे मना छठ पर्व
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2022 11:46 AM
Chhath Puja Photos 2022: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया. दो दिनों के अर्घ्य के बाद चार दिनों तक चलने वाला महापर्व संपन्न हुआ. पटना के अन्य घाटों व तालाबों पर भी भीड़ उमड़ी रही.

लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हुआ. सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन हुआ.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी आवास में छठ मनाया. रविवार को अस्त होते सुर्य को अर्घ्य देने के बाद सीएम ने सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया.

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी उगते सूर्य को अर्घ्य दिया. वो सोमवार को अचानक दिघा घाट पहुंच गये.

सीएम नीतीश कुमार के सरकारी आवास में ही छठ और अर्घ्य का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री आवास में ही तालाब बनाया गया था.

तेजस्वी यादव सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने दिघा घाट पहुंचे. तेजस्वी यादव ने जल और दूध से अर्घ्य अर्पण किया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी आवास में अर्घ्य अर्पण किये. रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सीएम समेत अन्य लोगों ने भी उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया.

कोरोनाकाल के बाद हुए इस छठ पर्व 2022 को लेकर लोगों के बीच अलग ही उत्साह दिखा.

राबड़ी आवास में इस बार भी छठ का आयोजन नहीं किया गया. जिसके बाद तेजस्वी यादव गंगा घाट पर आकर अर्घ्य दिये.

तेजस्वी यादव जब अर्घ्य देने पहुंचे तो उन्हें अचानक देख श्रद्धालुओं की भी नजरें उनपर गड़ी रह गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










