Bihar Political: शाहाबाद क्षेत्र में चिराग पासवान के लिए विधानसभा सीट खोजने की तैयारी, जानें कहां से मिल रहा ऑफर
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
Bihar Political: बिहार में चिराग पासवान विधानसभा चुनाव लड़ सकते है. उन्हें शाहाबाद क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऑफर पार्टी के प्रवक्ता राजेश भट्ट ने दिया है.
कैलाशपति मिश्र/ Bihar Political: लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय चिराग पासवान के आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा धीरे-धीरे तेज होती जा रही है. पार्टी के भीतर तो इस पर लगभग सहमति बन चुकी है. पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी और सांसद अरुण भारती कई बार उनके विधानसभा लड़ने के बारे में बोल चुके हैं. खुद चिराग भी इस संबंध में कई बार अपनी इच्छा जताई है. अब उनके लिए विधानसभा सीट की खोज शुरु हो गई.एक तरह से आरा में लोजपा (रा) नव संकल्प महासभा के बहाने शाहाबाद क्षेत्र में चिराग के लिए विधानसभा सीट खोजने की तैयारी चल रही है. चर्चा यह भी है लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे. शाहाबाद क्षेत्र से चुनाव लड़ने का यह ऑफर पार्टी के प्रवक्ता राजेश भट्ट ने दी.
नव संकल्प महासभा करके 33 विधानसभाओं क्षेत्रों को साधने की रणनीति
आरा में नव संकल्प महासभा करके लोजपा (रा) शाहाबाद और मगध के सात जिलों के 33 विधानसभाओं क्षेत्रों को साधने की रणनीति बनाई जायेगी. 2020 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 137 क्षेत्रों में चुनाव लड़ी थी, जिसमें काफी सीटें शाहबाद क्षेत्र में थी. लोजपा (रा) के कारण एनडीए को इस क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ था. 22 में से महज तीन सीटों पर ही एनडीए को जीत मिली थी, जबकि अन्य सीटें महागठबंधन की झोली में चली गई थी.
शेखपुरा से लड़ने का भी मिला न्योता
लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को शेखपुरा सीट से भी प्रत्याशी बनने का ऑफर मिल चुका है. एलजेपी-आर के नेता इमाम गजाली की ओर से लगाए गए पोस्टर में चिराग को शेखपुरा सीट से चुनाव लड़ने का न्योता दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










