नीतीश कुमार पीएम मोदी के साथ पटना रोड शो में क्यों नहीं हुए शामिल, चिराग पासवान ने कर दिया खुलासा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Nov 2025 3:41 PM

विज्ञापन

चिराग पासवान

Bihar Chunav 2025: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को पटना में एक रोड शो किया था. इस दौरान उनके साथ बिहार सीएम नीतीश कुमार नहीं थे. इसे लेकर विपक्ष ने सवाल उठाये. अब चिराग पासवान ने बताया है कि सीएम नीतीश कुमार इस रोड शो में क्यों शामिल नहीं हुए.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: पीएम नरेंद्र मोदी के पटना में 2 नवंबर को रोड शो में सीएम नीतीश कुमार मौजूद नहीं थे. पीएम मोदी के साथ ललन सिंह रथ पर सवार थे. इस पर राजद नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि एनडीए नीतीश कुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाने वाला नहीं है, इसीलिए वे पीएम मोदी के रोड शो में नहीं थे. इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने NDA का पक्ष बताया है.

NDA की रणनिति बताई

पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए के अंदर सब कुछ तय रणनीति के तहत चल रहा है. चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, इसलिए सभी नेता अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभालकर अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार कर रहे हैं. राजद के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को बातों की गहराई समझ में नहीं आती. नीतीश कुमार भी गठबंधन के भीतर अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं.

चिराग ने आगे कहा कि दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के कारण प्रचार अभियान पर असर पड़ा. छठ पर्व के दौरान तो महज चार दिन का समय मिला और ऊपर से खराब मौसम तथा लगातार बारिश ने दो दिन का काम और बिगाड़ दिया. इसके बावजूद एनडीए नेता जितना भी समय मिला, जनता के बीच पहुंचकर संवाद कर रहे हैं.

लोगों का अभिवादन करते पीएम मोदी

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हम सभी ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी बांटी है

चिराग पासवान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार हर सभा में सड़क मार्ग से पहुंच रहे हैं, जबकि महागठबंधन के नेताओं से पूछा जाना चाहिए कि क्या उनके किसी नेता ने ऐसा किया? तेजस्वी यादव भी बताएं कि वे कितनी बार रोड से जनता के बीच गए. उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए के सभी दलों का हर समय एक ही मंच पर होना जरूरी नहीं है. सभी को उनकी-उनकी जिम्मेदारियां दी गई हैं और गठबंधन पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है.

चिराग ने बताया कि शुरुआत से ही यह तय था कि बिहार में चुनाव प्रचार की पहली सभा में सभी एनडीए दल एक साथ नजर आएंगे और अंतिम चरण में भी सभी फिर एक मंच पर जुटेंगे. उन्होंने सवाल किया कि अगर यह रणनीति है, तो इसमें किसी को आपत्ति क्यों हो रही है?

इसे भी पढ़ें: ‘मेरी इच्छा थी कि मेरा वोट फेल नहीं जाना चाहिए’, सहरसा में पीएम मोदी ने युवाओं से की ये अपील

तेजस्वी यादव लोगों की भावनाओं को भूल रहे हैं

राजद नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि महागठबंधन के नेता अपनी संभावित हार से इतने हताश हैं कि अब पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी असभ्य भाषा का प्रयोग करने लगे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के लिए यह गर्व की बात है कि पीएम बार-बार यहां आ रहे हैं और जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं.

चिराग ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव और उनके साथी नेताओं को इस बात पर प्रसन्न होना चाहिए, न कि आपत्तियां उठानी चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि पिछली बार कब किसी पीएम ने इतनी बार बिहार का दौरा किया था? केवल नरेंद्र मोदी ही हैं जो लगातार बिहार की जनता के बीच पहुंच रहे हैं. लेकिन तेजस्वी यादव राजनीति की होड़ में बिहारवासियों की भावनाओं से कटते जा रहे हैं.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन