Bihar Elections 2025: चुनाव के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री? चिराग ने किया साफ

chirag paswan
Bihar Elections 2025: पटना में एक टीवी चैनल को साक्षात्कार देते हुए चिराग ने बताया कि इस बार जब चुनाव के नतीजे आएंगे और NDA सरकार बनाएगी उस दौरान वह या उनकी पार्टी सीएम पद को लेकर किसी भी तरह की डिमांड नहीं करेगी.
Bihar Elections 2025: केंद्रीय मंत्री व लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के एक बयान से जनता दल यूनाइटेड को काफी राहत मिली होगी. दरअसल, केंद्रीय मंत्री ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि चुनाव के नतीजों के एलान के बाद वह किसी भी परिस्थिति में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दावा नहीं करेंगे. 2020 के विधानसभा चुनाव में मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नीतिगत विरोध किया था. लेकिन, मैं मानता हूं कि 2005 के बाद बिहार को नीतीश कुमार ने ही संभाला. जिस गठबंधन में रहूं, उसमें दरार डालना मेरी फितरत नहीं है. मैं दिल से नीतीश कुमार की इज्जत करता हूं. उनकी को या उनकी पार्टी को नुकसान हो, ऐसा मैं कतई नहीं चाह सकता.
खुद बताया कितनी सीटें चाहते थे चिराग
पटना में एक टीवी चैनल को साक्षात्कार देते हुए चिराग ने सीट बंटवारे के पर्दे के पीछे की कहानी भी बतायी. चिराग पासवान ने कहा कि लोकसभा में जीती सीटों के आधार पर विधानसभा में सीटें दी गयीं. कहा कि सीटों की संख्या नहीं, क्वालिटी सीटों की चाहत मुझे शुरू से थी. पासवान ने कहा कि मैंने 38 सीटें मांगी थीं.
मांझी की दोनों व महुआ सीट पहले ही मेरे खाते में आ गयी थी
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की दो सीटें मेरे खाते में आ गयी हैं. कहा कि महुआ सीट पहले ही मेरे खाते में थी. जदयू की चार सीटों पर मेरी पार्टी की नजर को लेकर जो बात हो रही है, उसमें रत्ती भर भी बात नहीं हुई है. सोनबरसा सीट कभी नहीं मांग रहा था. महुआ सीट पर गठबंधन के दो प्रमुख उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इस कारण महुआ सीट हमारी पार्टी जीतेगी.
मुख्यमंत्री से एक माह पहले बात हुई थी
चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मेरी एक माह पहले बात हुई थी. मेरे ग्रह चाचाओं से नहीं मिलते. पार्टी पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह के ट्वीट पर कहा कि उनकी नाराजगी का कारण मुझे नहीं पता है.
सीट शेयरिंग में भाजपा नोडल की भूमिका में थी
चिराग पासवान ने कहा कि सीट शेयरिंग में भाजपा नोडल की भूमिका में थी. तमाम मुद्दों पर भाजपा ही बात कर रही थी. गायघाट से जदयू का प्रत्याशी लोजपा आर का आदमी होने पर कहा कि ये गठबंधन की खूबसूरती है. महागठबंधन में एक ही सीट पर दो-दो दलों से प्रत्याशी आ गये हैं. लोकसभा चुनाव में सीट बेचे जाने के सवाल पर कहा कि इसके क्या प्रमाण हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
गृह मंत्री से चिराग ने की मुलाकात
इधर, पटना के मौर्या होटल में शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह से चिराग पासवान ने मुलाकात की. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि गृह मंत्री से बिहार के विकास और चुनाव को लेकर चर्चा हुई है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: ‘हम राजनीति में झाल बजाने नहीं आए’, शरद यादव के बेटे ने तेजस्वी के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




