Bihar Elections 2025: चिराग की सांसद शांभवी पर दो बार वोट डालने का आरोप, वायरल VIDEO पर पटना डीएम क्या बोले?

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Nov 2025 8:17 AM

विज्ञापन

शांभवी चौधरी के दोनों हाथों की उंगलियों पर स्याही का निशान

Bihar Election 2025: पटना के बांकीपुर में वोटिंग के बीच समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी का एक वीडियो चुनावी बहस का नया ईंधन बन गया है. कांग्रेस का आरोप है कि दोनों हाथों की उंगलियों पर स्याही दिखने से “दो बार वोट” का शक उठता है. जबकि जिला प्रशासन इसे मतदान कर्मी की साधारण गलती बता रहा है.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी पर “दो बार वोट डालने” का आरोप लगते ही बिहार की चुनावी हवा में एक नया झोंका उठ गया. कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर दावा किया कि शांभवी के दोनों हाथों की उंगलियों पर मतदान वाली स्याही दिख रही है. वीडियो में वे अपने पिता और जेडीयू के वरीय मंत्री अशोक चौधरी के साथ नजर आ रही हैं.

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट

कांग्रेस ने तीखा तंज कसते हुए लिखा कि “दोनों हाथ से वोट चोरी, गजब खेला है.” वीडियो में शांभवी पहले दाएं हाथ की उंगली दिखाती हैं, फिर कैमरे के नीचे एक पल रुककर बाएं हाथ की उंगली ऊपर उठाती नज़र आती हैं. कांग्रेस ने इसी दृश्य को पकड़कर आरोपों की आग को हवा दी. राजनीतिक हलकों में कुछ ही घंटों में यह वीडियो बहस का ईंधन बन गया.

इस मामले पर पटना DM ने क्या कहा?

पटना जिला प्रशासन ने दावा पूरी तरह खारिज कर दिया. डीएम की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मामला दो वोट डालने का नहीं, बल्कि मतदान कर्मी की चूक का है. 182-बांकीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 61 पर तैनात पीठासीन पदाधिकारी से पूछताछ में पता चला कि मतदान कर्मी ने गलती से शांभवी के दाहिने हाथ पर स्याही लगा दी थी. नियम के अनुसार स्याही बाएं हाथ पर लगनी चाहिए, इसलिए बाद में पीठासीन पदाधिकारी ने बाएं हाथ की उंगली पर भी निशान लगवाया.

अपने पिता और परिवार के साथ वोट देने पहुंची थीं शांभवी

प्रशासन ने साफ किया कि शांभवी ने एक ही बूथ पर मतदान किया और “दो बार वोट” का दावा सिर्फ भ्रम फैलाता है. बयान के बाद भी कांग्रेस अपने सवालों पर कायम है, जबकि एनडीए इसे चुनावी अफवाह करार दे रहा है. गुरुवार 6 नवंबर को पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा, लेकिन शांभवी के इस वीडियो ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. शांभवी अपने पिता और परिवार के साथ पटना के बांकीपुर में वोट डालने पहुंची थीं.

Also Read: Bihar Elections 2025: 45 मिनट तक जमीन पर ही फड़फड़ाता रह गया चिराग का हेलिकॉप्टर! जानिए किसने ‘उड़ने’ से रोका

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन