Bihar Election 2025: टिकट कटने पर फूट-फूटकर रोए LJP(R) नेता, बोले- हमसे ज्यादा किसी दूसरे ने पैसा दे दिया...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Oct 2025 12:17 PM

विज्ञापन

रोते हुए अभय सिंह

Bihar Election 2025: समस्तीपुर की मोरवा सीट से टिकट कटने के बाद LJP(R) नेता अभय सिंह फूट-फूटकर रोने लगे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने पार्टी पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए राजनीति से संन्यास लेने की बात कही.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे के बाद लगभग सभी पार्टियों की कैंडिडेट लिस्ट सामने आ गई है. इस बीच कई ऐसे नेता हैं जिनके टिकट कटने से उनका गुस्सा और निराशा साफ नजर आ रही है. ऐसा ही नजारा लोजपा (आर) के नेता अभय कुमार सिंह और बीजेपी की कुसुम देवी के साथ देखने को मिला.

टिकट कटने पर फूट-फूटकर रोए लोजपा नेता

समस्तीपुर के मोरवा विधानसभा सीट से टिकट कटने के बाद LJP(R) के नेता अभय सिंह फूट-फूटकर रोते नजर आए. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पार्टी पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाते हैं और राजनीति से संन्यास लेने की बात कहते हैं. अभय सिंह 2020 में मोरवा सीट से LJP(R) के उम्मीदवार रहे थे और इस बार भी वही दावेदारी कर रहे थे, लेकिन इस बार मोरवा सीट जदयू के खाते में चली गई. पार्टी ने वहां पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद को उम्मीदवार बनाया.

मैं राजनीति से सन्यास लेता हूं…

वीडियो में अभय सिंह कहते नजर आते हैं, “हमसे ज्यादा किसी ने पैसा दे दिया, इसलिए उसे टिकट मिल गया. अब मैं इस राजनीति से सन्यास लेता हूं.”

टिकट कटा तो बीजेपी की कुसुम देवी भी हुईं भावुक

इसी बीच, बीजेपी की गोपालगंज सदर विधायक कुसुम देवी का टिकट भी काट दिया गया. उनकी जगह पार्टी ने जिला परिषद अध्यक्ष सुभाष सिंह को उम्मीदवार बनाया. इस फैसले के बाद कुसुम देवी अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के बीच भावुक हो उठीं और फफक-फफक कर रो पड़ीं. उनके बेटे अनिकेत सिंह ने भी मां के आंसू देख अपने भाव नहीं रोक पाए और रोने लगे.

कुसुम देवी बोलीं- पार्टी ने नामांकन की तैयारी करने को कहा था

कुसुम देवी ने कहा, “हमने बीते 20 सालों से भाजपा की निष्ठा और सेवा के साथ काम किया. जब पार्टी को जरूरत थी, हमने हर परिस्थिति में जनता के बीच काम किया. पार्टी ने हमें नामांकन की तैयारी करने को कहा था, लेकिन मीडिया से पता चला कि हमारा टिकट काट दिया गया. सारण प्रमंडल की मैं एकमात्र महिला विधायक थी और ये लोग महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं.”

Also Read: सम्राट चौधरी, तेजप्रताप और शिवदीप लांडे आज करेंगे नामांकन, रामकृपाल यादव के नॉमिनेशन में पांच राज्यों के CM होंगे शामिल

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन