Bihar Chunav Public Opinion: यहां दूल्हा से ब्याह न होता है... बढ़िया सरकारी नौकरी होगी तब्बे बढ़िया लड़की...

Edited by Rani Thakur
Updated:
विज्ञापन

युवाओं से बातचीत

Bihar Chunav Public Opinion: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभात खबर की टीम आम जनता का मूड भांपने मैदान में उतर चुकी है. इस कड़ी में कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के केला मंडी पहुंची हमारी टीम के सामने युवाओं ने शादी का मुद्दा उठाया.

विज्ञापन

Bihar Chunav Public Opinion: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभात खबर की टीम मैदान में उतर चुकी है. यह टीम विभिन्न जिलों का दौरा करते हुए आम जनता के मूड को भांप रही है. इस कड़ी में हमारी टीम कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के केला मंडी पहुंची. यहां युवाओं से बीतचीत के दौरान लोगों ने मुख्य रूप से शादी का मुद्दा उठाया. एक युवा ने कहा कि बिहार में सरकारी नौकरी के बिना शादी नहीं होती है और सरकारी नौकरी के लिए पैसा होना जरूरी है. क्योंकि बिहार में सरकारी नौकरी पढ़ाई से नहीं बल्कि पैसे से खरीदी जाती है.

बेरोजगार घूम रहे योग्य युवा

उन्होंने कहा कि यहां सरकारी नौकरी के बिना लड़के की शादी नहीं होती है. युवाओं ने विभिन्न एग्जाम का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि बिहार में सरकारी नौकरी की सीटें बिक रही है, जिस कारण योग्य युवा बेरोजगार घूम रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव में घोड़ों को भी मिल रहा रोजगार, यहां के घोड़े बने नेताओं की पहली पसंद

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन