होली पर सुंदर पिचाई का खास पोस्ट, Pixel 8 Pro से क्लिक, जीत लिया दिल

Updated:
विज्ञापन

संस्कृति और टेक्नोलॉजी का संगम: सुंदर पिचाई ने होली पर शेयर की खास तस्वीर

Google CEO सुंदर पिचाई ने होली पर इंस्टाग्राम पर एक शानदार तस्वीर साझा की, जिसे मुंबई के फोटोग्राफर प्रजाय कटकोरिया ने Pixel 8 Pro से क्लिक किया है. तस्वीर में गुलाबी रंग की धुंध और साफ नीला आसमान होली की ऊर्जा को दर्शाता है. Pixel 8 Pro में AI फीचर्स और 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है.

विज्ञापन

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस बार रंगों के त्योहार होली पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसे मुंबई के फोटोग्राफर प्रजायक टकोरिया ने Google Pixel 8 Pro से क्लिक किया है. पिचाई ने पोस्ट में लिखा- “रंगों, समुदाय और नए शुरुआत का उत्सव. सभी को होली की शुभकामनाएं.”

विज्ञापन

तस्वीर में झलकती होली की ऊर्जा

पिचाई द्वारा साझा की गई तस्वीर में एक शख्स गुलाबी रंग की धुंध के बीच खड़ा दिखाई देता है. नीचे का हिस्सा गाढ़े नियॉन रंग से भर गया है, जबकि ऊपर साफ नीला आसमान दिखता है. यह कॉन्ट्रास्ट तस्वीर को और भी जीवंत बना देता है और होली की असली ऊर्जा को दर्शाता है.

फोटोग्राफर की खुशी

इस तस्वीर को साझा करने पर फोटोग्राफर प्रजायक टकोरिया ने भावुक होकर प्रतिक्रिया दी- “बहुत मायने रखता है, सुंदर पिचाई सर! सभी को हैप्पी होली.”पिचाई की पोस्ट को अब तक 68,000 से ज्यादा लाइक्स और 400 से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं.

Pixel 8 Pro की ताकत

Google Pixel 8 Pro को अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया गया था. इसमें Tensor G3 चिप, 6.7-इंच डिस्प्ले और सात साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता है. कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा और 48MP टेलीफोटो शामिल है. फोन में कई AI-आधारित फीचर्स दिये गए हैं जैसे Magic Eraser, Best Take, और Audio Magic Eraser, जो फोटो और वीडियो को और प्रोफेशनल बनाते हैं.

टेक्नोलॉजी और संस्कृति का मेल

सुंदर पिचाई का यह पोस्ट न सिर्फ होली की खूबसूरती को दिखाता है बल्कि Pixel 8 Pro की कैमरा क्षमता को भी उजागर करता है. यह तस्वीर इस बात का उदाहरण है कि टेक्नोलॉजी और संस्कृति मिलकर कितनी शानदार कहानियां बयां कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Google I/O 2026 की तारीख आई सामने, Android से Gemini तक होंगे बड़े ऐलान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola