Bihar Politics : तेज प्रताप को केंद्रीय मंत्री ने दिया NDA में शामिल होने का ऑफर, जानें क्या कहा?

Tej Pratap and Jitan Ram Manjhi
Bihar Politics : जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव के बाद वह बिहार का विकास करने वाली सरकार का साथ देंगे. उनके इस बयान के बाद केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री जीतन राम मांझी ने उन्हें NDA में शामिल होने ऑफर दिया है.
Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान शुक्रवार को लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन की मुलाकात पटना एयरपोर्ट पर हुई. इस दौरान दोनों ही नेता गर्मजोशी से एक दूसरे से मिले. इस दौरान जब मीडिया वालों ने तेज प्रताप से सवाल किया कि क्या वह चुनाव के बाद बीजेपी के साथ जाएंगे तो इस पर उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि वह चुनाव के बाद विकास करने वाली सरकार का साथ देंगे. तेज प्रताप के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय संयोजक जीतन राम मांझी ने उन्हें NDA में शामिल होने का ऑफर दिया है.
मांझी ने बताया क्यों करेंगे तेज प्रताप का NDA में स्वागत
शनिवार को मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की योजनाएं दी हैं. पहले बिहार को जितनी राशि मिलती थी, उससे चार गुना अधिक पैसा NDA सरकार में मिल रहा है. अगर तेज प्रताप यादव इन विकास की योजनाओं से प्रभावित होकर एनडीए का साथ देंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वोट चोरी राहुल के दिमाग का दोष : मांझी
वहीं, मांझी ने राहुल गांधी के सरकार पर वोट चोरी करने के आरोपों को खारिज करते हुए नेता प्रतिपक्ष पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा, राहुल गांधी वोट चोरी का आरोप लगाकर बिहार के मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं. हिंदुस्तान में जन्मा व्यक्ति ही हिंदुस्तान का नागरिक होगा, ऐसा संविधान में है. अशुद्धियों को दूर करने के लिए एसआईआर किया गया है. अगर राहुल गांधी इसे चोरी कहते हैं, तो यह सिर्फ उनके दिमाग का दोष है.”
इसे भी पढ़ें : Pawan vs Khesari Net Worth : पवन और खेसारी में कौन ज्यादा अमीर? एक के पास डेढ़ करोड़ की बाइक तो दूसरे के पास 3 करोड़ की कार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




