'सीएम बना तो 14 करोड़ बिहारी भी होंगे मुख्यमंत्री...', तेजस्वी बोले- हर वादा पूरा करूंगा, टूटी-फूटी-झूठी बात नहीं करता
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Oct 2025 12:48 PM
तेजस्वी यादव की फाइल फोटो
Bihar Election 2025: महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने शुक्रवार से बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी. पटना से रवाना होने से पहले उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार में हर परिवार को रोजगार और सशक्तिकरण मिलेगा. आज वे पांच जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत शुक्रवार से महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने कर दी. पटना से रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि यदि जनता मुझे मुख्यमंत्री बनाती है, तो बिहार के लोग चिंता मुक्त जीवन जी सकेंगे. मैं टूटी-फूटी-झूठी बात नहीं करता.
तेजस्वी ने कहा, “हमने जो वादा किया है, उसे पूरा करेंगे. हमारी राजनीति झूठ की नहीं, भरोसे की राजनीति है. हर परिवार को एक सरकारी नौकरी देने का वादा हमारी सरकार में पूरा होगा. साथ ही जीविका दीदियों के सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी. हमारी घोषणाएं चुनावी जुमला नहीं हैं. अगर हमें मौका मिला, तो हर वादा लागू होगा.”
पीएम मोदी पर तीखी टिप्पणी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “अब बिहार में जंगलराज नहीं रहेगा” के बयान पर तेजस्वी ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री कहते हैं जंगलराज नहीं रहेगा, लेकिन बिहार में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, गोलीबारी हो रही है और 55 से अधिक घोटाले हुए हैं. जिनका जिक्र खुद प्रधानमंत्री ने मंच से किया था. उन घोटालों का क्या हुआ? जांच कहां गई? असली जंगलराज यही है.”
तेजस्वी ने कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर किया सवाल
तेजस्वी ने कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सीधे पीएम को सवाल भी किया. उनका कहना था कि प्रधानमंत्री को बिहार की वास्तविक स्थिति पर जवाब देना चाहिए. “प्रधानमंत्री इन सब पर क्यों नहीं बोलते? क्या बिहार के हालात उन्हें नहीं दिखते?”
आज 5 चुनावी सभाएं
महागठबंधन की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित किया गया. इसके साथ ही दूसरे फेज के तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए. शुक्रवार को तेजस्वी यादव ने सहरसा के सिमरी-बख्तियारपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली में चुनावी सभाओं का शंखनाद किया. इन सभाओं में उन्होंने महागठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की.
दीपंकर भट्टाचार्य भी महागठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगे जनसभा
इसी बीच माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य आरा में पार्टी और महागठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा करेंगे. ये गतिविधियां महागठबंधन की चुनावी रणनीति का हिस्सा हैं, जिसमें उम्मीदवारों और स्थानीय नेताओं के लिए उत्साह और समर्थन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










