ePaper

'सरकार बनते ही जिला बनेगा बगहा और नौकरी का खुलेगा पिटारा', तेजस्वी का रामनगर से एलान

Updated at : 05 Nov 2025 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2025

तेजस्वी यादव

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए तेजस्वी यादव का प्रचार तूफानी गति से जारी है. पश्चिमी चंपारण के रामनगर में उन्होंने हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का संकल्प दोहराया. तेजस्वी ने कहा कि जिस मोबाइल से आप वीडियो बना रहे हैं, उसी पर जॉब का मैसेज आएगा. उन्होंने बगहा को राजस्व जिला बनाने का भी वादा किया.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और महागठबंधन के CM पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बुधवार को उन्होंने पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया जहां उन्होंने रोजगार और महिला सशक्तिकरण को अपने चुनावी एजेंडे के केंद्र में रखा.

Bihar Chunav 2025: बगहा को राजस्व जिले का तोहफा

अपने भाषण के दौरान तेजस्वी यादव ने एक बार फिर हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का संकल्प दोहराया. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जिस मोबाइल से वे उनकी रैली का वीडियो बना रहे हैं उसी पर जल्द ही नौकरी का मैसेज आएगा.

इसके साथ ही, उन्होंने स्थानीय जनता को एक बड़ा प्रशासनिक आश्वासन भी दिया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही वर्तमान बगहा पुलिस जिले को पूर्ण रूप से राजस्व जिला बनाया जाएगा. इस मौके पर उन्होंने राजद प्रत्याशी सुबोध पासवान के लिए जनता से समर्थन मांगा.

Bihar Chunav 2025: तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में NDA को घेरा

तेजस्वी यादव ने 20 साल से सत्ता में मौजूद एनडीए (NDA) सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी और महंगाई एक बड़ी समस्या बन चुकी है, और अब जनता इस पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार बिहार में ऐसा माहौल बनाएगी कि किसी भी बिहारी युवा को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए मजबूरन दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने NDA के शासनकाल में भ्रष्टाचार के चरम पर होने और शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था के पूरी तरह से बिगड़ने का आरोप लगाया.

Also Read: ‘जनता का पैसा लूटने वाले कर रहे हैं धर्म की सियासत’, दिल्ली CM का विपक्ष पर जोरदार हमला

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन