प्रभात खबर संवाद में तेजस्वी का हमला! बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार पर जमकर साधा निशाना

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Sep 2025 3:12 PM

विज्ञापन

प्रभात खबर संवाद के मंच पर तेजस्वी यादव

Prabhat Khabar Samvad: पटना के होटल मौर्या में आयोजित प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने अपराध, भ्रष्टाचार, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar Samvad: पटना के होटल मौर्या में प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे. उन्होंने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा. इंटरव्यू मे सवालों का जवाब देते हुए भ्रस्टाचार और अपराध पर बोले कि बेटर लॉ एंड ऑर्डर किसके शासन में था आप NCRB का आंकड़ा निकालकर देख सकते हैं. बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ा है.

डीएम और एसपी आवास से कुछ ही दूरी पर हो जाती है हत्या- तेजस्वी

उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि पटना में डीएम और एसपी आवास से कुछ ही दूरी पर खेमका जी की हत्या हो जाती है. सचिवालय के सामने गोलियां चलती हैं, मेरे घर के बाहर हमले होते हैं, बच्चियों के साथ बलात्कार और हत्या जैसी घटनाएं घटती हैं. लेकिन प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करता. यहां तक कि पुलिस अधिकारियों के बयान भी शर्मनाक हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि किसान अपराध कर रहे हैं क्योंकि वे खाली बैठे हैं.

कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है…

उन्होंने आगे कहा कि 11 साल की बच्ची को पीएमसीएच में बेड नहीं मिलता 4 घंटे तक इंतजार करती है और उसकी मृत्यु हो जाती है. मुख्यमंत्री के क्षेत्र में बच्ची के साथ बलात्कार करके पैरों में 9 किलें ठोक दी जाती है. उसके बाद खेतों में फेंक दिया जाता है. लेकिन प्रशासन मौन है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है.

तेजस्वी ने सरकार पर कसा तंज

उन्होंने सरकार पर कटाक्ष किया कि बिहार में “चूहा” ही विकास की पोल खोल देता है. कभी तार काटकर बिजली गुल करता है, कभी अस्पताल से मरीजों की आंख निकाल लेता है, और कभी करोड़ों लीटर शराब पी जाता है. जनता को यह मॉडल मंजूर नहीं है.

शिक्षा और रोजगार पर भी उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने मंच पर संवाद करते हुए शिक्षा और रोजगार को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बने विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज आज भी मुख्य आधार हैं. नई यूनिवर्सिटी और कॉलेज केवल इमारतों तक सीमित हैं. मधेपुरा मेडिकल कॉलेज की दुर्दशा इसका उदाहरण है.

रेलवे के संदर्भ में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की उपलब्धियों को उन्होंने गिनाया. तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू ने हर बजट में किराया कम किया और 90,000 करोड़ का मुनाफा दिया. साथ ही बिहार में नए विश्वविद्यालय और संस्थान खोले. इसके उलट, मौजूदा सरकार केवल घोषणाओं तक ही सीमित है.

Also Read:  नीतीश कुमार ने लाखों नौकरियां दी लेकिन कभी उसके बदले जमीन नहीं लिया, प्रभात खबर संवाद में बोले संजय झा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन