तेज प्रताप महुआ से लड़ेंगे चुनाव, 13 अक्टूबर को जारी करेंगे पहली लिस्ट, AIMIM से चल रही बात

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Oct 2025 4:05 PM

विज्ञापन

तेज प्रताप यादव

Tej Pratap Yadav: बिहार चुनाव की घोषणा के बाद भी महागठबंधन और एनडीए दोनों में सीट बंटवारे पर खींचतान जारी है. इस बीच लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने 13 अक्टूबर को उम्मीदवारों की घोषणा का ऐलान किया है. तेज ओवैसी के साथ भी गठबंधन कर सकता है, इससे राजद को सीमांचल इलाके में नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के 5 दिन बाद भी महागठबंधन और एनडीए दोनों में सीट बंटवारे को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. छोटी पार्टियों की मांग की वजह से अब तक किसी भी गठबंधन में सीटों पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है. इस बीच राजद चीफ लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया है कि 13 अक्टूबर को वे अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वे महुआ विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे.

कई दलों के संपर्क में तेज प्रताप

गठबंधन पर पूछे गए सवाल के जवाब में तेज प्रताप ने कहा कि उनकी कई दलों के नेताओं से बातचीत जारी है और AIMIM के नेताओं से भी मुलाकात हो रही है. अगर तेज प्रताप यादव और ओवैसी की पार्टी के बीच गठबंधन बनता है तो इससे तेजस्वी यादव की परेशानी बढ़ सकती है.

महागठबंधन में शामिल होना चाहती थी ओवैसी की पार्टी

इससे पहले एआईएमआईएम ने महागठबंधन में शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन आरजेडी ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. आरजेडी की ओर से कहा गया था कि अगर ओवैसी बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना चाहते हैं तो बिना चुनाव लड़े भी समर्थन दे सकते हैं. इस जवाब के बाद एआईएमआईएम की उम्मीदों पर विराम लग गया था.

पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे तेज

तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है और जनता का भारी समर्थन मिल रहा है. उन्होंने दावा किया कि लोग खुद से उनके समर्थन में आ रहे हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पांच दलों से किया गठबंधन

तेज प्रताप यादव ने विकास वंचित इंसान पार्टी, भोजपुरिया जन मोर्चा, प्रगतिशील जनता पार्टी, वाजिब अधिकार पार्टी और संयुक्त किसान विकास पार्टी से गठबंधन किया है. इस गठबंधन में अगर AIMIM की भी एंट्री हो जाती है तो सीमांचल में वो महागठबंधन का खेल खराब कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: सीट शेयरिंग पर जीतन राम मांझी मानेंगे इस नेता की बात, बोले- ‘वो जो कहेंगे मानना ही पड़ेगा’

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन