Bihar Election 2025: बिना सुनवाई नहीं कटेगा वोटर लिस्ट से किसी का नाम, SC को चुनाव आयोग ने दिलाया भरोसा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 Jul 2025 2:23 PM
Supreme Court on End Of Life Vehicles
Bihar Election 2025: बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि बिना उचित सुनवाई किसी का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा. कोर्ट ने आयोग से तीन बिंदुओं संशोधन का अधिकार, प्रक्रिया और समय सीमा पर स्पष्टीकरण मांगा है.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को अहम सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से कड़ा सवाल पूछा कि आखिर वह मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान नागरिकता की जांच क्यों कर रहा है, जबकि यह कार्यक्षेत्र गृह मंत्रालय का है.
सुनवाई की अगुवाई कर रही जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि SIR प्रक्रिया का उद्देश्य वोटर लिस्ट को अपडेट करना है, न कि नागरिकता की वैधता जांचना. कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्ट किया कि वह अपनी सीमाओं को समझे और संवैधानिक जिम्मेदारियों का पालन करे.
याचिकाकर्ताओं का आरोप: नियमों को दरकिनार कर रहा चुनाव आयोग
राजद सांसद मनोज झा, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा समेत 11 याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि बिहार में SIR के नाम पर वोटर की नागरिकता पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जो संविधान और चुनाव कानून के खिलाफ है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यह प्रक्रिया न सिर्फ असंवैधानिक है बल्कि लाखों वैध वोटरों को सूची से बाहर करने का प्रयास है.
चुनाव आयोग बोला बिना सुनवाई किसी का नहीं कटेगा नाम
सुनवाई के दौरान कोर्ट में अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए चुनाव आयोग ने भरोसा दिलाया है कि मतदाता सूची से किसी भी व्यक्ति का नाम बिना उचित सुनवाई और प्रक्रिया के बाहर नहीं किया जाएगा. आयोग ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा.
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछे तीन सवाल
सुनवाई के दौरान अदालत ने चुनाव आयोग से तीन महत्वपूर्ण सवालों के जवाब मांगे:
- क्या चुनाव आयोग के पास मतदाता सूची में संशोधन करने का वैधानिक अधिकार है?
- संशोधन की प्रक्रिया क्या है, और क्या वह कानूनन मान्य है?
- इस पूरी प्रक्रिया को पूरा करने में कितना समय लगेगा?
दोनों पक्षों की दलीलों में तीखापन
याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और गोपाल शंकर नारायण ने दलील दी कि चुनाव आयोग नागरिकता जांच जैसे संवेदनशील मामलों में खुद को शामिल कर रहा है, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है.
वहीं, चुनाव आयोग की ओर से पूर्व अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी और मनिंदर सिंह ने कोर्ट को बताया कि प्रक्रिया सिर्फ वोटर लिस्ट को साफ-सुथरा बनाने की है और किसी विशेष वर्ग को टारगेट नहीं किया जा रहा है.
अदालत का रुख स्पष्ट: चुनाव आयोग सीमा में रहे
सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस मुद्दे पर कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया है, लेकिन कोर्ट की मौखिक टिप्पणियों से यह स्पष्ट हो गया है कि वह चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीरता से नजर रखे हुए है. अदालत ने चुनाव आयोग से इस मामले पर विस्तृत जवाब मांगा है.
Also Read: बिहार के एक करोड़ से ज्यादा खातों में जाएंगे 1227 करोड़ रुपये, कल CM नीतीश करेंगे ट्रांसफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










