Bihar Election 2025: सम्राट चौधरी और दिलीप जायसवाल से आरके सिंह ने क्यों मांगा इस्तीफा? जानिए नाराजगी की वजह
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 Sep 2025 1:19 PM
आरके सिंह की फाइल फोटो
Bihar Election 2025: जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर के आरोपों पर बिहार बीजेपी में हलचल तेज हो गई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने साफ कहा है कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल या तो सार्वजनिक तौर पर जवाब दें या इस्तीफा देकर पद छोड़ दें. क्योंकि इससे पार्टी की साख पर सवाल उठ रहे हैं.
Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. जन सुराज पार्टी (JSP) के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह (आरके सिंह) ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कहा है कि या तो वे सार्वजनिक रूप से आरोपों का जवाब दें या फिर इस्तीफा दे दें.
दिलीप जायसवाल जवाब दें नहीं तो इस्तीफा- RK Singh
आरके सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, “प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल पर हत्या और मेडिकल कॉलेज पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है. अगर उनके पास इसका जवाब है तो सामने रखें, नहीं है तो इस्तीफा दे दें. अगर आरोप झूठे हैं तो मानहानि का केस करें.”
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर भी साधा निशाना
उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशांत किशोर बार-बार उनकी शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हैं. “अगर वे सातवीं फेल नहीं हैं, तो मैट्रिक और ग्रेजुएशन की डिग्री सार्वजनिक कर देनी चाहिए. इससे सरकार और पार्टी की साख पर उठ रहे सवाल खत्म होंगे.”
सभी नेता सामने आकर स्थिति करें साफ
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मंगल पांडेय और संजय जायसवाल पर लगे आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि सभी नेताओं को सामने आकर अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए. “अगर आरोप सही हैं तो पद छोड़ देना चाहिए. पार्टी की छवि को धूमिल करने का अधिकार किसी को नहीं है.”
आरके सिंह ने कहा- जनता के बीच जा रहा गलत संदेश
आरके सिंह ने चेतावनी दी कि इन विवादों के कारण पार्टी का ग्राफ नीचे जा रहा है और जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से लेकर आम मतदाता तक यह देख रहे हैं कि नेताओं पर गंभीर आरोप लग रहे हैं और वे चुप्पी साधे हुए हैं.
बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव में आरा सीट से आरके सिंह सीपीआई-एमएल के सुदामा प्रसाद से हार गए थे. भाजपा-जदयू गठबंधन को शाहाबाद और मगध क्षेत्र में करारी हार मिली थी. तब भी आरके सिंह ने पार्टी की रणनीति और उम्मीदवारों को लेकर नाराजगी जाहिर की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










