Bihar Election 2025: RJD ने 143 में उतारे 51 यादव और 18 मुस्लिम कैंडिडेट, जानिए तेज प्रताप की सीट से लालू ने किसे दिया टिकट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Oct 2025 11:04 AM

विज्ञापन

लालू यादव और तेजस्वी यादव की तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार तेजप्रताप यादव की सीट हसनपुर चर्चा में है. आरजेडी ने यहां से माला पुष्पम को उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव खेला है. यह वही सीट है, जहां से पिछली बार तेजप्रताप यादव विधायक बने थे.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आखिरकार अपने प्रत्याशियों की पहली बड़ी सूची जारी कर दी है. कुल 143 उम्मीदवारों वाली इस सूची में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी ने सामाजिक समरसता, युवा ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण का संतुलन साधने की कोशिश की है. आरजेडी का दावा है कि यह लिस्ट “नए बिहार” की दिशा तय करेगी, हालांकि कई नाम ऐसे हैं जो राजनीतिक हलकों में सुर्खियां बटोर रहे हैं.

तेजस्वी यादव राघोपुर से, माला पुष्पम हसनपुर से मैदान में

तेजस्वी यादव इस बार भी अपने पारंपरिक गढ़ राघोपुर सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे. वहीं, इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा में है हसनपुर सीट, जहां से लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पिछली बार विधायक बने थे. इस बार पार्टी ने उस सीट से माला पुष्पम को टिकट दिया है. माला पुष्पम की उम्मीदवारी को आरजेडी ने ‘महिला प्रतिनिधित्व’ और ‘नई राजनीति की सोच’ का प्रतीक बताया है.

पार्टी ने इस बार 51 यादव, 18 अल्पसंख्यक और 24 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है, जो अब तक की सबसे बड़ी हिस्सेदारी मानी जा रही है. आरजेडी के रणनीतिकारों का मानना है कि युवाओं और महिलाओं को मैदान में उतारना बिहार के बदलते सामाजिक समीकरणों के लिहाज से एक मजबूत राजनीतिक संदेश है.

महुआ से तेजप्रताप के खिलाफ उतरेंगे मुकेश रोशन

राजद की लिस्ट का एक और चर्चित नाम है महुआ सीट, जहां से पार्टी ने मुकेश रोशन को उम्मीदवार बनाया है. यह वही सीट है जहां से आरजेडी सुप्रीमो के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पहले विधायक रह चुके हैं. अब इस सीट पर ‘घर के अंदर की प्रतिस्पर्धा’ जैसी स्थिति बन गई है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह कदम तेजस्वी यादव की नेतृत्व क्षमता और संगठन पर पकड़ का संकेत है.

राजनीतिक दिग्गजों और बाहुबलियों के परिवारों को भी मिला मौका

पार्टी ने इस बार बाहुबली नेताओं के परिवारों पर भी भरोसा जताया है. नवादा से कौशल यादव, मोकामा से पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीना देवी और दानापुर से रीत लाल यादव को टिकट दिया गया है. वहीं, दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को रघुनाथपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. इससे यह भी साफ है कि आरजेडी अपने पारंपरिक वोट बैंक और स्थानीय प्रभावशाली चेहरों को साथ लेकर चलने की रणनीति पर कायम है.

वरिष्ठ नेताओं पर भी पार्टी को भरोसा

राजद की लिस्ट में पुराने और अनुभवी चेहरों को भी अहम जगह मिली है. पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश यादव को झाझा से टिकट मिला है, जबकि ललित यादव को दरभंगा ग्रामीण सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. लालू यादव के भरोसेमंद भोला यादव बहादुरपुर से मैदान में होंगे और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को सीवान से मौका मिला है.

सेलिब्रिटी और युवा चेहरे बने आकर्षण का केंद्र

आरजेडी ने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को छपरा से उम्मीदवार बनाकर चुनावी समीकरण में ग्लैमर का तड़का भी लगाया है. इससे छपरा का मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव को हिलसा से और आलोक मेहता को उजियारपुर से टिकट दिया गया है.

Also Read: Bihar Election 2025: सीटें 243, उम्मीदवार 254, कई सीटों पर आपस में भिड़े राजद-कांग्रेस, महागठबंधन में ‘फ्रेंडली फाइट’ से बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन