भाई बनाम भाई, राघोपुर में तेज प्रताप का तेजस्वी पर सीधा वार, कहा- राजद फर्जी पार्टी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Nov 2025 8:55 PM

विज्ञापन

राघोपुर में तेज प्रताप यादव

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव में लालू परिवार के दो बेटे आमने-सामने आ गए हैं. तेज प्रताप यादव ने राघोपुर में भाई तेजस्वी के खिलाफ जनशक्ति जनता दल प्रत्याशी प्रेम कुमार के लिए प्रचार किया. उन्होंने आरजेडी को फर्जी पार्टी बताया. तेजस्वी ने महुआ में राजद उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगा.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: सोमवार को लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. राघोपुर में चुनाव प्रचार करते हुए तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के उम्मीदवार प्रेम कुमार के समर्थन में वोट मांगे. उन्होंने कहा कि हरे झंडे वाली आरजेडी अब फर्जी पार्टी बन चुकी है. असली लालू यादव की पार्टी तो जनशक्ति जनता दल ही है. हरा झंडा वाले लोग जयचंद के प्रभाव में हैं जबकि असली अर्जुन राघोपुर से प्रेम कुमार हैं.

जेजेडी के ब्लैकबोर्ड निशान पर वोट दें- तेज प्रताप

तेजस्वी यादव के गढ़ राघोपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तेज प्रताप ने जनता से अपील की कि वे जेजेडी के ब्लैकबोर्ड निशान पर वोट दें. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राघोपुर की जनता का उत्साह यह साबित करता है कि यहां जनशक्ति जनता दल की लहर चल रही है. 6 नवंबर को प्रेम कुमार को भारी मतों से जीत दिलाएं.

तेजस्वी ने बिना नाम लिए साधा था निशाना

दूसरी ओर रविवार को तेजस्वी यादव ने वैशाली के महुआ में राजद प्रत्याशी मुकेश रौशन के लिए जनसभा की. इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए अपने भाई तेज प्रताप पर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि पार्टी से ऊपर कोई नहीं होता और महुआ से टिकट खुद लालू यादव ने दिया है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बहन ने दिया जीत का आशीर्वाद

तेज प्रताप यादव फिलहाल महुआ से जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी हैं. आरजेडी से निकाले जाने के बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई. इसी बीच सिंगापुर से लौटीं रोहिणी आचार्य ने राघोपुर में तेजस्वी के लिए प्रचार किया. उन्होंने कहा कि तेज प्रताप को उनका आशीर्वाद है और वे जीत हासिल करें.

इसे भी पढ़ें: ‘मेरी इच्छा थी कि मेरा वोट फेल नहीं जाना चाहिए’, सहरसा में पीएम मोदी ने युवाओं से की ये अपील

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन