241 करोड़ 3 साल में, पार्टी को 98 करोड़ चंदा दिया, पीके ने अपनी कमाई पर किया बड़ा खुलासा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Sep 2025 3:06 PM

विज्ञापन

प्रशांत किशोर

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने अपनी और पार्टी की आय को लेकर उठे सवालों का जवाब दिया. उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 241 करोड़ रुपये कमाए और उसमें से 98 करोड़ रुपये जन सुराज पार्टी को दान दिए.

विज्ञापन

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी बनाने वाले प्रशांत किशोर ने अपनी आय और फंडिंग को लेकर उठे सवालों का जवाब देते हुए पूरा डिटेल सार्वजनिक किया. बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने हाल ही में पीके और उनकी पार्टी के पैसों के सोर्स पर सवाल खड़े किए थे. इसके बाद प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि पिछले तीन वर्षों में उन्होंने कई पार्टियों के नेताओं को सलाह देकर 241 करोड़ रुपये की कमाई की है.

जन सुराज को दान दिया

प्रशांत किशोर ने पटना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अपनी कमाई में से 98 करोड़ रुपये से अधिक राशि उन्होंने अपने खाते से जन सुराज पार्टी को दान की है. उन्होंने यह भी बताया कि इस आय पर उन्होंने करीब 31 करोड़ रुपये जीएसटी और 20 करोड़ रुपये इनकम टैक्स के रूप में खर्च किया है.

जन सुराज पर सवाल उठाने वालों को दिया जवाब

प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि जैसे सावन के अंधे को हर चीज हरी नजर आती है, उसी तरह बिहार के भ्रष्ट नेताओं को हर जगह चोरी ही दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी का पैसा किसी माफिया या इलीगल सोर्स से नहीं आता. हमें पैसा पूरी तरह वैध और पारदर्शी सोर्स से मिलता है.

पीके ने बताया कि उनकी कमाई केवल उन व्यक्तियों और कंपनियों से आती है, जिन्हें वे रणनीतिक और राजनीतिक सलाह देते हैं. इसी इनकम से उन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहयोग किया है, ताकि पार्टी किसी बाहरी दबाव या भ्रष्ट स्रोत पर निर्भर न रहे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जन सुराज के पास साधन होना चाहिए- पीके

प्रशांत किशोर ने कहा, “हमारे पास पैसा सरस्वती से आता है. जिनकी मदद की उनसे पैसा लेते हैं. किसी माफिया, भ्रष्ट आदमी से मदद ना लेनी लड़े, इसके लिए जन सुराज पार्टी के पास साधन होना चाहिए. हमको पैसा दो जगह से मिलता है. एक जिसको हम सलाह देते हैं. आदमी हो या कंपनी, जिसने भी हमसे सलाह लिया, उससे फीस लिए. 2021-22 से पिछले तीन साल में मेरे खाते या मुझसे जुड़े लोगों के खातों में 241 करोड़ रुपया फीस के तौर पर आया है. इस पर हमने 30.95 करोड़ जीएसटी जमा किया है. 20 करोड़ इनकम टैक्स दिया. 98.75 करोड़ रुपये जन सुराज पार्टी को दान दिया है, अपने पर्सनल खाते से.”

इसे भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव ने अखिलेश यादव का फोन नंबर किया ब्लॉक! इस बात से हुए थे नाराज

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन