पटना में प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बोले- छठ के बाद 50 लाख युवाओं को बिहार में मिलेगा 12000 तक का रोजगार
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Jul 2025 7:38 PM
प्रशांत किशोर
Prashant Kishor: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पटना के बाढ़ में बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया. उन्होंने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि इस बार नेताओं का नहीं, अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट दें और शिक्षा-रोजगार को प्राथमिकता दें.
Prashant Kishor: पटना जिला के बाढ़ के नीलम सिनेमा मैदान में रविवार को जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने ‘बिहार बदलाव सभा’ को संबोधित किया. बिहार भर में बदलाव यात्रा के तहत लगातार जनसंवाद कर रहे प्रशांत किशोर ने इस सभा में जनता से , “आपने मोदी का चेहरा देखकर वोट दिया तो चायवाला प्रधानमंत्री बन गया. लालू का चेहरा देखकर वोट दिया तो भैंस चराने वाला 30 साल से राजा बन गया. नीतीश का चेहरा देखकर वोट दिया तो वैद्य का बेटा 20 साल से मुख्यमंत्री है. इस बार अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट दीजिए.”
एनडीए और राजद पर साधा निशाना
प्रशांत किशोर ने कहा कि अब तक जनता ने नेताओं को देखकर वोट किया है, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ ठगने वाली सरकारें मिलीं. प्रशांत किशोर ने सीधे-सीधे मोदी, बिहार सरकार और लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि इन नेताओं ने सिर्फ सत्ता हासिल की, जनता को कुछ नहीं दिया. उन्होंने जनता से अपील की कि अबकी बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार को ध्यान में रखकर वोट दें, ताकि अगली पीढ़ी को बिहार छोड़कर बाहर मजदूरी के लिए न जाना पड़े.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बिहार की बदहाली की आखिरी छठ
सभा के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि इस साल की छठ बिहार की बदहाली की आखिरी छठ होगी. दिसंबर 2025 से बिहार के 50 लाख युवाओं को उनके गृहजिले में ही 10-12 हजार रुपये मासिक रोजगार मिलेगा. उन्होंने यह भी ऐलान किया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी पुरुषों और महिलाओं को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी.
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार को लेकर भी उन्होंने ठोस योजना की बात कही. प्रशांत किशोर ने वादा किया कि जब तक सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधरेगी नहीं, तब तक सरकार 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराएगी. फीस सरकार देगी ताकि गरीब बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ने का अवसर मिले.
सभा के अंत में उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ सत्ता बदलने की नहीं, व्यवस्था और सोच को बदलने की है. उन्होंने जनता से आग्रह किया कि जाति, धर्म या चेहरे नहीं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए वोट दें और बिहार में सच्चे मायनों में जनता का राज स्थापित करें.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 18 जिलों में आंधी-तूफान चलने के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










