Bihar Election 2025: 'विकसित बिहार का विजन...', एनडीए के संकल्प पत्र पर पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Nov 2025 9:21 AM
पीएम मोदी की फाइल फोटो
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के बीच एनडीए ने शुक्रवार को अपना संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया. पीएम मोदी ने इसे विकसित बिहार का विजन बताया, जबकि तेजस्वी यादव ने इसे जुमलों का पुलिंदा करार दिया.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के शीर्ष नेताओं ने संयुक्त रूप से संकल्प पत्र जारी किया. पटना के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी रही, जबकि मंच पर मौजूद किसी भी बड़े नेता ने प्रेस से संवाद नहीं किया. घोषणा पत्र महज तीस सेकेंड में रिलीज कर दिया गया, जिसके बाद विपक्ष ने इसे “औपचारिकता” करार देते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी.
तेजस्वी बोले- नीतीश को अपने मेनिफेस्टो की जानकारी तक नहीं
विपक्षी महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि “नीतीश कुमार को अपने मेनिफेस्टो की जानकारी तक नहीं है.” उन्होंने एनडीए के घोषणा पत्र को “जुमलों का पुलिंदा और तेजस्वी की घोषणाओं की अधूरी कॉपी” बताया. वहीं, एनडीए नेताओं ने इसे बिहार के विकास और समृद्धि का शिलान्यास करार दिया.
Bihar NDA Manifesto पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर क्या कहा?
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “एनडीए का संकल्प पत्र आत्मनिर्भर और विकसित बिहार के हमारे विजन को सामने लाता है. इसमें किसानों, युवाओं और माताओं-बहनों के जीवन को आसान बनाने की हमारी प्रतिबद्धता झलकती है.”
पीएम मोदी ने आगे कहा कि “डबल इंजन की सरकार ने बिहार में विकास की नई गति दी है. सुशासन को जन-जन की समृद्धि का आधार बनाने के लिए हम कृतसंकल्प हैं. मुझे भरोसा है कि जनता-जनार्दन हमारे प्रयासों का साथ देगी.”
संकल्प पत्र में रोजगार और नौकरी को सेंटर में
एनडीए के संकल्प पत्र में रोजगार और नौकरी को केंद्र में रखा गया है. प्रमुख वादों में “हर घर में नौकरी, हर जिले में फैक्ट्री, किसानों को अलग से 3,000 रुपये की सहायता, और ईबीसी वर्ग के लिए हाई लेवल कमेटी जैसी घोषणाएं शामिल हैं. चुनावी मैदान में जहां एनडीए इस घोषणा पत्र को “बदलते बिहार का ब्लूप्रिंट” बता रहा है, वहीं विपक्ष इसे “विफल वादों की पुनरावृत्ति” कहकर जनता के बीच नया सवाल खड़ा कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










