गयाजी से मिलेगी बिहार को नई रफ्तार! पीएम मोदी देंगे 12 हजार करोड़ की सौगात, गया-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Aug 2025 7:11 PM

विज्ञापन

पीएम मोदी की फाइल फोटो

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चौथी बार गयाजी की पावन धरती पर आएंगे. बोधगया से वे करीब 12 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर बिहार को बड़ी सौगात देंगे.

विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक बार फिर गयाजी की पावन भूमि पर पहुंचने वाले हैं. यह उनका गया का चौथा दौरा होगा. बुद्ध की नगरी बोधगया में पीएम मोदी इस बार करीब 12 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और आमजन दोनों में उत्साह का माहौल है.

मोदी और बोधगया का खास रिश्ता

बोधगया से मोदी का रिश्ता नया नहीं है. प्रधानमंत्री बनने के बाद वे पहली बार 5 सितंबर 2015 को महाबोधि मंदिर आए थे और भगवान तथागत को नमन किया था. इसके अलावा गया के गांधी मैदान से वे दो बार चुनावी रैलियां कर चुके हैं. इस तरह गयाजी का यह दौरा उनके लिए चौथी यात्रा होगी, मगर इस बार वे केवल चुनावी रैली नहीं बल्कि विकास की सौगात देने के लिए यहां आएंगे.

उपेक्षा से विकास की ओर

गयाजी का धार्मिक महत्व हमेशा से रहा है, लेकिन लंबे समय तक यह क्षेत्र विकास की उपेक्षा का शिकार रहा. केन्द्र की हृदय योजना से यहां का स्वरूप बदलने लगा. पवित्र फल्गु नदी का तट अब आकर्षक रूप में नजर आता है. सीता कुंड, अक्षयवट पिंडवेदी, वैतरणी सरोवर, ब्रह्म सरोवर, रामकुंड और सिंगरा स्थान जैसे धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण किया गया. 2015 से 2019 के बीच इन योजनाओं पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिससे उपेक्षित पिंडवेदियां भी आज सुसज्जित हो चुकी हैं.

पितृपक्ष मेले से पहले पीएम का दौरा

गया की पहचान पितृपक्ष मेले से भी जुड़ी है. हर साल लाखों श्रद्धालु यहां आकर पवित्र फल्गु नदी में तर्पण करते हैं और 54 पिंडवेदियों पर अपने पितरों का पिंडदान करते हैं. हिंदू परंपरा में इस कर्मकांड को अनिवार्य माना गया है. पीएम मोदी का यह दौरा ठीक पितृपक्ष से पहले हो रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि गयाजी को पितृपक्ष और विष्णुपद मंदिर से जुड़े कुछ और सौगातें भी मिल सकती हैं.

गयाजी को मिली बड़ी सौगातें

NDA सरकार बनने के बाद गयाजी को कई अहम तोहफे मिल चुके हैं. गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, गया-क्यूल रेल लाइन दोहरीकरण, पटना-टाटा वंदे भारत, देवघर-वाराणसी वंदे भारत और रांची-पटना वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जा चुकी हैं. इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी गयाजी को कई योजनाओं की सौगात मिली.

नई ट्रेनें होंगी शुरू

मोदी के इस दौरे में गयाजी को दो नई ट्रेनों का तोहफा मिलेगा. गया-दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होगी, जो दिल्ली तक की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी. वहीं बुद्ध सर्किट मेमू फास्ट ट्रेन वैशाली और कोडरमा के बीच चलेगी, जिससे धार्मिक पर्यटन और यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

Also Read: Bihar Election 2025: हसनपुर में तेज प्रताप के बाद RJD नए चेहरे की तलाश में, रेस में इन नेताओं के नाम आगे…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन