Bihar Election 2025: वोटिंग से पहले ही RJD के लिए गुड न्यूज, इस सीट पर NDA कैंडिडेट सीमा सिंह समेत 4 का नामांकन रद्द

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Oct 2025 3:29 PM

विज्ञापन

लोजपा नेता सीमा सिंह की फाइल फोटो

Bihar Election 2025: Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. सारण जिले के मढ़ौरा विधानसभा से NDA प्रत्याशी सीमा सिंह समेत 4 उम्मीदवारों का नामांकन निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दिया है. मढ़ौरा से 13 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. यहां लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री सीमा सिंह समेत चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए हैं. नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कागजातों में कमियां और तकनीकी त्रुटियां मिलने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने यह कार्रवाई की है.

सीमा सिंह समेत चार का नामांकन रद्द

रद्द किए गए उम्मीदवारों में लोजपा (रामविलास) की सीमा सिंह, निर्दलीय अल्ताफ आलम राजू, बसपा के आदित्य कुमार, और निर्दलीय विशाल कुमार शामिल हैं. इन चारों के नामांकन रद्द होने के बाद मढ़ौरा विधानसभा का चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गया है.

एनडीए को लगा झटका, लोजपा समर्थकों में निराशा

सीमा सिंह के चुनाव से बाहर होने को एनडीए खेमे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. वह लोजपा (रामविलास) की एक मजबूत प्रत्याशी मानी जा रही थीं और मढ़ौरा सीट पर एनडीए के लिए उम्मीद की किरण थीं. उनके नामांकन रद्द होने से पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक निराश दिख रहे हैं.

निर्वाचन कार्यालय ने दी सफाई

निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, सभी नामांकन पत्रों की जांच पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत की गई है. किसी भी उम्मीदवार के साथ पक्षपात नहीं हुआ. सभी रद्द किए गए नामांकन पत्रों में दस्तावेजों की त्रुटियां और अपूर्ण जानकारी पाई गई, जिसके कारण उन्हें निरस्त किया गया है.

सिनेमा से राजनीति तक का सफर

भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस अदाकारा सीमा सिंह ने इस बार राजनीति में कदम रखकर सबका ध्यान खींचा था. अपने नृत्य और अभिनय से उन्होंने सिनेमा जगत में खास पहचान बनाई. मढ़ौरा से लोजपा प्रत्याशी के रूप में उन्होंने चुनावी मैदान में उतरकर राजनीतिक हलचल मचा दी थी. नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति और शैक्षणिक योग्यता का विस्तृत ब्योरा पेश किया था, जो चर्चा का विषय बना.

9वीं पास हैं सीमा सिंह

सीमा सिंह ने चुनावी हलफनामे में बताया कि वे साल 1999 में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली स्थित ‘द रेम हेगर हिंडे हाई स्कूल’ से नौवीं कक्षा पास हैं. उन्होंने कहा था कि फिल्मों से अलग अब वे राजनीति के जरिए जनता की सेवा करना चाहती हैं.

Also Read: Bihar Election 2025: पहले चरण में 1198 उम्मीदवारों ने ठोकी दावेदारी, खेसारी, मैथिली, सम्राट से लेकर तेजस्वी तक मैदान में

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन