Bihar Election 2025: पहले चरण में 1198 उम्मीदवारों ने ठोकी दावेदारी, खेसारी, मैथिली, सम्राट से लेकर तेजस्वी तक मैदान में

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Oct 2025 8:25 AM

विज्ञापन

खेसारी, तेजस्वी और सम्राट की तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में सियासी रण सज गया है. 18 जिलों की 121 सीटों के लिए शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई. जिसमें 1198 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा. फिल्म, संगीत और राजनीति तीनों दुनिया के चर्चित चेहरे अब मैदान में हैं.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के लिए शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई. 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1198 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए. इस दौरान राजनीति से लेकर कला जगत तक के कई बड़े नामों ने चुनावी रणभूमि में उतरने की औपचारिक शुरुआत की.

सबसे अधिक चर्चा उन चेहरों की रही जो पहली बार सियासी मैदान में कदम रख रहे हैं. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने छपरा से नामांकन किया तो लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने मधुबनी जिले की अलीनगर सीट से पर्चा भरा. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सीवान से , सम्राट चौधरी तारापुर, तेजस्वी राघोपुर से और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी ने इमामगंज से नामांकन दाखिल किया.

ललित नारायण मिश्र के पोते ऋषि मिश्र जाले से लड़ रहे चुनाव

इसी तरह, कांग्रेस की ओर से ललित नारायण मिश्र के पोते ऋषि मिश्र ने जाले से मैदान संभाला है. तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी वी.के. रवि ने रोसड़ा (सु) से, जबकि बिजेंद्र चौधरी ने मुजफ्फरपुर से अपनी दावेदारी पेश की. भाकपा ने इस चरण में तीन सीटों- राजापाकड़, बिहारशरीफ और रोसड़ा पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि माकपा ने दो सीटों (मांझी और हायाघाट) से अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं.

महनार विधानसभा से 20 लोगों ने किया नॉमिनेशन

चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण में महनार विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 20 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जबकि कुचायकोट में सबसे कम आठ उम्मीदवारों ने पर्चा भरा. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सहरसा में 12, सिमरी बख्तियारपुर में 17, महिषी में 17, मुजफ्फरपुर के बैकुंठपुर में 16, बरौली में 18, गोपालगंज में 12, कुचायकोट में आठ, भोरे में सात, हथुआ में 11, एकमा में 10, मांझी में 15, बनियापुर में 11, तरैया में 14, मढ़ौरा में 13, छपरा में 16, गड़खा में 16, अमनौर में 15, परसा में 12, सोनपुर में 11 नामांकन पत्र दाखिल हुए.

जहां से तेजस्वी लड़ रहे चुनाव वहां 17 लोगों ने भरा पर्चा

वैशाली जिले में लालगंज से 14, वैशाली से 18, महुआ से 19, राजापाकड़ से 14, राघोपुर से 17, महनार से 20 और पातेपुर से 11 नामांकन हुए. समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर में 12, वारिसनगर में 16, समस्तीपुर में 16, उजियारपुर में 17, मोरवा में 11, सरायरंजन में 13, मोहिउद्दीननगर में 14, विभूतिपुर में 14, हसनपुर में 15 नामांकन दर्ज किए गए. बेगूसराय जिले के मटिहानी में नौ, साहेबपुर कमाल में 15 और बेगूसराय सीट पर 17 नामांकन हुए.

दूसरे चरण के 20 जिलों की 122 सीटों पर भी नामांकन जारी है. पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्तूबर को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर तय की गई है.

Also Read: Bihar Election 2025: भाजपा में चरम पर पहुंचा असंतोष, टिकट की उम्मीद लगाए कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन