Bihar Election 2025: बिहार में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी VIP, महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 29 Jul 2025 9:53 AM

विज्ञापन

मुकेश सहनी की फाइल फोटो

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी इस बार 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताते हुए खुद को उपमुख्यमंत्री पद का संभावित चेहरा पेश किया है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं और इसी कड़ी में महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं. पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि उनकी पार्टी राज्य की 243 में से 60 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी. इस घोषणा के साथ ही VIP ने न केवल अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने का संकेत दिया है, बल्कि महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर भी दबाव बनाना शुरू कर दिया है.

60 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

मुकेश सहनी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “विकासशील इंसान पार्टी, 2025 में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. शेष सभी सीटों पर हमारे सहयोगी दलों के प्रत्याशी मैदान में होंगे.” उनके इस बयान को महागठबंधन के भीतर VIP की महत्वाकांक्षा और आत्मविश्वास के तौर पर देखा जा रहा है.

सहनी ने बताया तेजस्वी को CM चेहरा

हाल ही में सहनी ने पटना में आयोजित एक समारोह के दौरान महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का भावी चेहरा बताया. उन्होंने कहा, “2025 में हमारी सरकार बनेगी और बिहार के अगले मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे. इसमें उपमुख्यमंत्री बिहार के अतिपिछड़ा समाज से, मल्लाह समाज का बेटा होगा.” इस बयान से साफ है कि सहनी खुद को उपमुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार के तौर पर पेश कर रहे हैं.

महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर अब तक कोई समझौता नहीं

सहनी की यह राजनीतिक चाल ऐसे समय में सामने आई है जब महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अब तक कोई स्पष्ट समझौता नहीं हुआ है. राजद, कांग्रेस, वामदल और अन्य छोटे दलों के साथ सीटों की संख्या को लेकर खींचतान अभी बाकी है. ऐसे में VIP का 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान सहयोगी दलों के लिए दबाव की राजनीति का संकेत भी हो सकता है.

Also Read: ‘चिराग भैया, अब बियाह कर लीजिए… अकेलापन मार देगा’, तेजस्वी ने निशांत को लेकर भी खोल दिया दिल

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन