'चिराग भैया, अब बियाह कर लीजिए… अकेलापन मार देगा', तेजस्वी ने निशांत को लेकर भी खोल दिया दिल

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Jul 2025 3:32 PM

विज्ञापन

तेजस्वी और चिराग की तस्वीर

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर अपने मजाकिए अंदाज में बड़ी बात कह दी है. इस बार उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को 'बड़े भाई' मानते हुए दिल से सलाह दी है की अब शादी कर ही लीजिए. तेजस्वी ने कहा कि अकेलापन मार देता है, इसलिए चिराग को अब घर बसा लेना चाहिए.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में अब नई पीढ़ी यानी मिलेनियल्स जनरेशन की पकड़ मजबूत होती जा रही है. राज्य के युवा नेता एक दूसरे के प्रति बयानबाजी करते रहते हैं. तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान मजाकिया अंदाज में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को शादी की सलाह दी है. उन्होंने कहा, “अब तो शादी कर ही लीजिए, अकेलापन मार देगा.” वहीं सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को भी अच्छा इंसान बताया.

युवा नेताओं के बीच है भाइयों जैसा रिश्ता…

इन युवा नेताओं की एक खासियत है राजनीति में मतभेद भले ही हो, मगर निजी रिश्तों में अपनापन अब भी देखा जाता है. सार्वजनिक मंचों पर तीखी बयानबाज़ी के बावजूद, निजी बातचीत में ये नेता एक-दूसरे को ‘बड़े भाई’ और ‘छोटे भाई’ जैसे संबोधनों से पुकारते रहते हैं.

5 साल पहले ही कर लेनी चाहिए थी शादी- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान निजी जीवन को लेकर खुलकर बातचीत की. जब उनसे पूछा गया कि पिता बनने के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव आया है, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा बहुत बदलाव आया है. कई बार सोचता हूं कि काश 5 साल पहले ही शादी कर ली होती, तो बच्चों के साथ और भी ज्यादा वक्त बिता पाता.

अकेलापन मार देगा चिराग को

तेजस्वी ने इसी बात को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को भी शादी की सलाह दे डाली. उन्होंने कहा जब भी चिराग पासवान जी से मुलाकात होती है, मैं उनसे कहता हूं कि अब शादी कर लीजिए. अकेलापन उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है.

नितीश के बेटे निशांत को बताया अच्छा इंसान

जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि निशांत कुमार और चिराग पासवान में से कौन बेहतर हैं, तो उन्होंने दोनों की तारीफ की. तेजस्वी ने कहा, चिराग पासवान से मेरी व्यक्तिगत बातचीत ज्यादा हुई है, इसलिए उनसे ज्यादा जुड़ाव रहा है. वहीं निशांत कुमार को लेकर उन्होंने कहा, निशांत जी भी बहुत अच्छे इंसान हैं. वे बेहद शरीफ, सरल और व्यवहारिक स्वभाव के हैं. तेजस्वी का यह बयान यह भी दिखाता है कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद निजी स्तर पर सभी नेताओं के बीच अच्छे रिश्ते बने हुए है.

नहीं लड़ेंगी राजश्री यादव 2025 का विधानसभा चुनाव

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से जब पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी राजश्री यादव 2025 के विधानसभा चुनाव लड़ेंगी? तो उन्होंने कहा की नहीं अभी हमारा बेटा सिर्फ दो महीने का है और बेटी भी सिर्फ ढाई साल की है. हम सब पहले ही काफी व्यस्त रहते हैं, ऐसे में कम से कम मां को बच्चों के साथ समय बिताने दीजिए, उन्हें अच्छी परवरिश देने का मौका दीजिए.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार में SIR पर रोक नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा- आधार और वोटर ID को दस्तावेज मानने पर करें विचार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन