Bihar Elections: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर मचेगा घमासान, इस दल ने ठोका 40 पर दावा, लिस्ट पहुंचा तेजस्वी के पास

Updated:
विज्ञापन

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (BPCC) के अध्यक्ष राजेश राम और बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

Bihar Elections: सीपीआई-एमएल के राज्य सचिव कॉमरेड कुणाल ने बताया कि उनकी पार्टी राज्य की 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. इसकी पूरी सूची उन्होंने को-ऑर्डिनेशन कमेटी को सौंप दी है. उन्होंने कहा कि पार्टी जहां भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरी, वहां अच्छा माहौल और सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली.

विज्ञापन

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में अभी तक सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हुआ है लेकिन पार्टियों के बीच दावेदारी शुरू हो गई है. कांग्रेस और वीआईपी के बाद सीपीआई-एमएल ने भी बड़ा ऐलान किया है. पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड कुणाल ने कहा कि उन्हें महागठबंधन में 40 सीटें चाहिए और इसकी सूची उन्होंने को-ऑर्डिनेशन कमेटी को सौंप दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या बोले कॉमरेड कुणाल

मोतिहारी में प्रेस से बातचीत करते हुए कॉमरेड कुणाल ने बताया कि उनकी पार्टी राज्य की 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. उन्होंने कहा कि जहां भी पार्टी को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उतारा गया, वहां महागठबंधन को मजबूती मिली और कार्यकर्ताओं की मेहनत से अच्छे नतीजे देखने को मिले.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: कांग्रेस के सामने झुके तेजस्वी, RJD समर्थकों का मनोबल तोड़ा, रामकृपाल यादव का बड़ा बयान

कौन से दल कितनी सीटों की कर रहे मांग

दिल्ली से लेकर पटना तक इंडिया गठबंधन की कई बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक सीट शेयरिंग पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. हालांकि घटक दलों के सीटों पर दावे पहले से ही संकेत दे रहे हैं. सीटों के दावेदारों में सीपीआई-एमएल पहली पार्टी नहीं है. इससे पहले कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, जबकि वीआईपी के मुकेश सहनी 60 सीटों के साथ डिप्टी सीएम पद का दावा भी कर रहे हैं.

मुकेश सहनी लगातार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और खुद को डिप्टी सीएम बताने का संदेश देते रहे हैं. कांग्रेस ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने पर अभी तक सहमति नहीं जताई है.

इससे पता चल रहा है कि महागठबंधन में सीटों की खींचतान बढ़ रही है और इंडिया गठबंधन की आधिकारिक घोषणा से पहले ही दल अपने-अपने दावे पुख्ता कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: 23 करोड़ की लागत से सहरसा के समडा से भमुरिया बाजार तक होगा सड़क का निर्माण, डिप्टी सीएम ने किया ऐलान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन