Election Express: मोतिहारी चौपाल में इंडस्ट्री हब, मेडिकल कॉलेज और लखौरा को प्रखंड बनाने की उठी मांग
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Aug 2025 6:12 AM
Motihari Chaupal
Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस की चौपाल में मोतिहारी की जनता ने औद्योगिक हब, मेडिकल कॉलेज, लखौरा को प्रखंड का दर्जा, आयुर्वेद कॉलेज और चीनी मिल की मांग जोरदार तरीके से उठाई. गांधी स्मारक परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी दलों के प्रतिनिधियों ने विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य पर अपनी-अपनी बातें रखीं.
Election Express, सच्चिदानंद सत्यार्थी, मोतिहारी: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस की टीम शुक्रवार को मोतिहारी पहुंची. ऐतिहासिक गांधी स्मारक परिसर में खुले आकाश के नीचे चौपाल का आयोजन किया गया. चौपाल में मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र की जनता अपने क्षेत्र के माननीय के सामने सवाल करने व जवाब लेने को बेताब थी.
सभी दल के प्रतिनिधि हुए शामिल
मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं व स्थानीय समस्याओं को लेकर जनता के सवाल माननीयों के प्रतिनिधियों पर हावी रहे. कार्यक्रम में भाजपा की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, जदयू के संजीव श्रीवास्तव, कांग्रेस की ओर से शैलेंद्र कुमार, राजद के सुरेश सहनी और जनसुराज से अजय आजाद शामिल हुए.

क्या-क्या मांग उठी
चौपाल में लोगों ने मोतिहारी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, लखौरा को प्रखंड बनान, चीनी मिल व आयुर्वेद कॉलेज खोलने के साथ मोतिहारी को औद्योगिक हब बनाने की मांग की. राजद के सुरेश सहनी ने एनडीए गठबंधन की विफलताओं की बात कही, तो जनसुराज के अजय आजाद ने अपनी पार्टी व सिद्धांत के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य को प्रमुख मुद्दा बताया.
बीजेपी प्रवक्ता ने गिनाए काम
भाजपा के प्रकाश अस्थाना ने मोतिहारी विस क्षेत्र में हुए कार्यों को ऐतिहासिक बताया और कहा कि कोने-कोने में विकास के काम हुए हैं. उन्होंने कहा कि सड़क व शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम हुए हैं. वहीं, जदयू के प्रवक्ता संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि आज हमारी बहनें साइकिल से स्कूल जा रही हैं. सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के कारण बिहार की लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. चौपाल में सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों के जुटने से कार्यक्रम में क्षेत्र की सभी तरह की समसामयिक चर्चाओं का संचार होता रहा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पांच मुख्य मुद्दे
- विकास के लिए औद्योगिक विकास प्राधिकरण का गठन हो, ताकि लोगों को उद्योग स्थापित होने पर रोजगार मिल सके.
- पिछड़ा क्षेत्र लखौरा को प्रखंड का दर्जा मिले, यह मांग वर्षों से लंबित मांग है.
- मोतिहारी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा वाले अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाये
- आयुर्वेद कॉलेज नये सिरे से खुले, ताकि लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में लाभ मिल सके.
- जिले में नये स्तर पर चीनी मिल की स्थापना की मांग उठी, ताकि गन्ना किसानों को इसका लाभ मिल सके.
मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र
प्रमोद कुमार, भाजपा-92733
ओमप्रकाश चौधरी,राजद-78088
दीपक कुमार कुशवाहा,आरएलएसपी- 3716
रामेश्वर साह, निर्दलीय-3263
जलाउद्दीन राय, निर्दलीय-1847
मुन्ना कुमार, टीपीएलआरएसपी- 662
प्रभुनंदन प्रसाद,जेपी- 676
अभिषेक कुमार सिंह,निर्दलीय-599
नोटा- 3455
इसे भी पढ़ें: बिहार के 20 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










