STF के हत्थे चढ़ा मोतिहारी का रॉकी तिवारी, 5 करोड़ की मांगी थी रंगदारी, जानें पूरा मामला

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Dec 2025 5:55 PM

विज्ञापन

AI फोटो

STF Action in Bihar: मोतिहारी के नंदपुर गांव में जमीन विवाद से जुड़े बड़े केस में पुलिस ने रंगदारी और बंधक बनाने के आरोपी रॉकी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और निर्माण कार्य रोकने का आरोप है. पुलिस बाकी फरार आरोपियों की भी तलाश कर रही है.

विज्ञापन

STF Action in Bihar: मोतिहारी के नंदपुर गांव में जमीन विवाद के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस ने रंगदारी मांगने और जमीन मालिक को बंधक बनाने के आरोपी रॉकी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और निर्माण कार्य रुकवाने का गंभीर आरोप है. इस मामले में जमीन मालिक सुदामा प्रसाद ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

FIR में क्या लिखा था

एफआईआर के अनुसार, सुदामा के छोटे भाई भोलानाथ प्रसाद गुप्ता के नाम पर नंदपुर में तीन बीघा जमीन है. जमीन पर चारदिवारी का निर्माण चल रहा था. इसी दौरान रॉकी तिवारी, राधा तिवारी और रामएकबाल सहनी सहित सात-आठ अन्य लोग वहां पहुंचे और काम रुकवा दिया और जमीन मालिक से सीधे 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी.

बना लिया बंधक

सुदामा ने बताया कि जब उन्होंने पैसे देने से इंकार किया तो बदमाशों ने उन्हें और उनके भाई को जबरन बंधक बना लिया. इसके बाद डराने-धमकाने के लिए पिस्टल दिखाकर कई खाली चेक और गैर-निबंधित एकरारनामा पर भी जबरन हस्ताक्षर करा लिए. पीड़ितों ने मुश्किल से छूटने के बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी और मामला दर्ज हुआ.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार

पुलिस अधिकारी अम्बेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी रॉकी तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बाकी सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि यह मामला जमीन कब्जाने और रंगदारी की बड़ी साजिश से जुड़ा हो सकता है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि रॉकी और उसके साथियों द्वारा पहले भी कहीं इसी तरह की वारदात तो नहीं की गई.

इसे भी पढ़ें: बिहार के कई जिलों में अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड, चलेगी तेज हवा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन