Anant Singh Constituency Result: जेल से जीते बाहुबली अनंत सिंह, सूरजभान की पत्नी को इतने हजार वोटों से हराया

Published by : Preeti Dayal Updated At : 14 Nov 2025 4:01 PM

विज्ञापन

जेडीयू नेता अनंत सिंह

Anant Singh Constituency Result: मोकामा सीट से बाहुबली नेता अनंत सिंह जीत गये हैं. उन्होंने सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को पछाड़ दिया है. अनंत सिंह 91416 वोटों से जीत गये हैं. जबकि वीणा देवी को 63210 वोट मिले. अनंत सिंह ने वीणा देवी को 28206 वोटों के अंतर से हरा दिया है.

विज्ञापन

Anant Singh Constituency Result: बिहार चुनाव को लेकर काउंटिंग जारी है. इस बीच मोकामा विधानसभा सीट पर रिजल्ट आ गया है. एक बार फिर जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत सिंह ने झंडा गाड़ दिया है. अनंत सिंह ने मोकामा में बाहुबली नेता की पत्नी वीणा देवी को पछाड़ दिया है. जेडीयू के अनंत सिंह को 91416 वोट मिले जबकि आरजेडी की वीणा देवी को 63210 वोट मिले. वीणा देवी को 28206 वोटों से अनंत सिंह ने हरा दिया है.

जीत के जश्न में अनंत सिंह करा रहे भोज

दरअसल, मोकामा सीट पर 26 राउंड की गिनती होनी थी और पूरे 26 राउंड की गिनती हो गई है. जिसके बाद अनंत सिंह 91416 वोटों के साथ सबसे आगे हैं. हालांकि, इलेक्शन कमीशन की तरफ से आधिकारिक तौर पर उन्हें विजय घोषित नहीं किया गया है. मालूम हो, अनंत सिंह अपनी जीत को लेकर पहले से ही फुल कॉन्फिडेंस में थे. इसके साथ ही उन्होंने रिजल्ट आने से पहले ही महाभोज की तैयारी कर ली थी. आज उनकी पत्नी नीलम देवी के पटना वाले आवास पर भोज भी कराया गया. जहां बड़ी संख्या में अनंत सिंह के समर्थक पहुंचे थे.

दो बाहुबलियों के बीच था मुकाबला

इसके साथ ही मोकामा सीट पर दो बाहुबलियों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी. एक तरफ खुद बाहुबली नेता चुनाव लड़ रहे थे तो दूसरी तरफ बाहुबली की पत्नी वीणा देवी आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ रही थी. दोनों के बीच बेहद ही दिलचस्प मुकाबला माना जा रहा था. हालांकि, वीणा देवी को अनंत सिंह ने बड़े वोटों के अंतर से हरा दिया है.

दुलारचंद हत्याकांड को लेकर जेल में हैं बंद

मालूम हो, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या मोकाम सीट को सबसे चर्चित बना दिया था. दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया. अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने मोकामा विधानसभा की कमान संभाल ली. ललन सिंह ने मोकाम में चुनावी सभा को संबोधित कर कहा था कि एक एक व्यक्ति अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़े, क्योंकि अनंत सिंह को साजिश के तहत फंसाया गया है.

अनंत सिंह 2005 से जीत रहे चुनाव

छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह 2005 से लगातार मोकामा विधानसभा से चुनाव जीत रहे हैं. 2015 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी. अनंत सिंह मोकामा विधानसभा से पांच बार विधायक रह चुके हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अनंत सिंह को एक मामले में सजा सुनाई गयी, जिसके बाद उनकी विधायकी चली गयी. 2022 में मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ, तो अनंत सिंह ने अपनी पत्नी को मैदान में उतार दिया. उस वक्त भी अनंत सिंह जेल में थे और उनकी पत्नी नीलम देवी चुनाव जीत गयी.

Also Read: Bihar Election Result 2025 Video: BJP की महिला कार्यकर्ताओं ने मचा दिया गर्दा, ढोलक बजाकर उड़ाया गुलाल, खूब किया डांस

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन