पूर्व सीएम की पार्टी ने कर दिया ऐलान, अकेले 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Sep 2025 5:39 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बसपा ने घोषणा की है कि वह सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पटना में बसपा नेता रामजी गौतम ने कहा कि पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है. उन्होंने कहा कि पार्टी इस बाद अपराध, बेरोजगारी और प्रवासी मजदूरों की समस्या को लेकर चुनाव में उतरेगी.
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बड़ा ऐलान किया है. पार्टी सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. पटना में प्रेसवार्ता के दौरान बसपा नेता रामजी गौतम ने कहा कि संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है और मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा.
उन्होंने कहा कि बिहार से जंगलराज अभी खत्म नहीं हुआ है. अपराध लगातार बढ़ रहा है, राजधानी पटना में भी लूट और हिंसा आम हो चुकी है. अपराधियों को सलाखों के पीछे डालना बेहद जरूरी है. रामजी गौतम ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि मायावती सरकार के समय वहां अपराध नियंत्रण और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई थी, वैसा ही मॉडल बिहार में लागू किया जाएगा.
चुनाव के समय नेता आते हैं लेकिन कोई ठोस सौगात नहीं देते
प्रवासी मजदूरों की समस्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि करीब 4 करोड़ लोग आजीविका की तलाश में राज्य छोड़ चुके हैं. उन्होंने बड़ी कंपनियों में लूट और बढ़ती बेरोजगारी पर भी चिंता जताई. पीएम नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही सभी नेता पहुंचने लगते हैं, लेकिन पिछले 11 सालों में बिहार को कोई ठोस सौगात नहीं मिली है. अगर वास्तव में बदलाव लाना है तो अपराधियों को जेल भेजना होगा.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जागरूकता रैली निकलेगी पार्टी
रामजी गौतम ने बताया कि बसपा की जागरूकता रैली 20 सितंबर से शुरू हो रही है, जो कई जिलों से गुजरते हुए वैशाली पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि बसपा जातीय राजनीति नहीं करती, बल्कि गरीब और वंचित तबकों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी. राहुल गांधी की पदयात्रा से तुलना को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी रैली पूरी तरह अलग उद्देश्य से है. यह जनता को जागरूक करने और गुंडाराज खत्म करने का अभियान है.
तेजस्वी यादव की यात्रा पर उन्होंने टिप्पणी की कि इसका कोई खास असर नहीं होने वाला, क्योंकि वे पहले भी इस तरह की यात्राएं कर चुके हैं. पीएम मोदी के खिलाफ एआई वीडियो पर उन्होंने कहा कि बसपा नकारात्मक राजनीति में भरोसा नहीं करती.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: 20 सितंबर के बाद भी बिहार भूमि वेबसाइट से ऑनलाइन होगा कागजात में सुधार, आया लेटेस्ट अपडेट
इसे भी पढ़ें: NDA Seat Sharing: जीतन राम मांझी का बड़ा ऐलान, बोले- ऐसा नहीं हुआ तो अकेले 100 सीटों पर लड़ेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










