'जंगलराज नए कपड़े और नए भेष में आ रहा है', महुआ में अमित शाह बोले- किसी भी हाल में इसे रोकेंगे
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Nov 2025 3:13 PM
अमित शाह
Bihar Chunav 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वैशाली के महुआ में चुनावी रैली के दौरान लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने लालू-राबड़ी के शासन को जंगलराज बताते हुए कहा कि बिहार को फिर उस दौर में लौटने से रोकना होगा.
Table of Contents
Bihar Chunav 2025: बीजेपी नेता अमित शाह ने महुआ में लालू यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर उन्होंने ने बिहार को कुछ दिया है, तो वह है- चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला, अलकतरा घोटाला और बाढ़ राहत घोटाला. अगर लालू यादव का बेटा गलती से भी CM बना, तो बिहार में तीन नए मंत्री बनेंगे- अपहरण चलाने वाला मंत्री, रंगदारी लेने वाला मंत्री, और हत्या को बढ़ावा देने वाला मंत्री.
लालू-राबड़ी के शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में रहती थी
अमित शाह ने महुआ की जनता से अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति को विधायक बनाने का नहीं, बल्कि लालू-राबड़ी के जंगलराज को फिर से लौटने से रोकने का चुनाव है. उन्होंने याद दिलाया कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में हत्या, अपहरण, नरसंहार और फिरौती का कारोबार चरम पर था और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में रहती थी. उन्होंने कहा, “अब जंगलराज नए रूप में लौटने की कोशिश में है, इसलिए इसे रोकना जरूरी है और मोदी जी के नेतृत्व को मजबूत करना होगा.”
वैशाली के इतिहास पर क्या बोले
अमित शाह ने वैशाली की ऐतिहासिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा, “यही वह धरती है जहां से दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ लिच्छवी गणराज्य के रूप में मिला था. यह भगवान महावीर और बुद्ध की कर्मभूमि भी रही है.” उन्होंने घोषणा की कि एनडीए की सरकार बनने पर राज्य में एक करोड़ युवाओं को रोजगार, 100 एमएसएमई पार्क और 50 हजार कुटीर उद्योग स्थापित किए जाएंगे. साथ ही कृषि और बुनियादी ढांचे के विकास में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.
गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 1243 एकड़ में विशाल औद्योगिक पार्क बनाने का निर्णय लिया है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. उन्होंने बताया कि 670 करोड़ रुपये से हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है और 1000 करोड़ की लागत से नया इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जा रहा है. जल्द ही महुआ में मेडिकल कॉलेज भी शुरू होने वाला है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पीएम के काम को गिनाया
अमित शाह ने एनडीए सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार के 8 करोड़ 52 लाख गरीबों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज मिल रहा है, जबकि 85 लाख किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये पीएम किसान सम्मान निधि के तहत दिए जा रहे हैं, जिसे अब 9 हजार रुपये तक बढ़ाने की योजना है. उन्होंने कहा, “मोदी जी ने देश को सुरक्षित बनाया है, अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं.”
इसे भी पढ़ें: Bihar: बिहार में सीएम की कोई वैकेंसी नहीं, अपार बहुमत से लौटेगा एनडीए, प्रभात खबर से बोले धर्मेंद्र प्रधान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










