Bihar Election 2025 : तेज प्रताप के लिये अक्षरा सिंह ने मंच से क्या कहा? चुनाव प्रचार के आखिरी दिन लगाया पूरा दम

Published by : Preeti Dayal Updated At : 05 Nov 2025 8:56 AM

विज्ञापन
तेज प्रताप के लिये अक्षरा सिंह ने किया प्रचार

Bihar Election 2025 : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने पहले चरण के मतदान के लिये चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूरा जोर लगाया. खास बात यह रही कि उनके समर्थन में भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने लोगों से वोट की अपील की. इस दौरान पाखी हेगड़े भी मौजूद रहीं.

विज्ञापन

Bihar Election 2025 : जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने पहले चरण के मतदान के लिये चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जमकर प्रचार-प्रसार किया. इस दौरान खास बात यह रही कि तेज प्रताप यादव के लिये महुआ में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने प्रचार किया. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. इसके साथ ही मंच से अक्षरा सिंह ने लोगों से तेज प्रताप यादव के लिये समर्थन मांगा. इस दौरान पाखी हेगड़े की भी मौजूदगी रही.

अक्षरा-पाखी ने तेज प्रताप के लिये मांगा समर्थन

कल यानी कि 6 नवंबर को विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होगी. ऐसे में 4 नवंबर को अक्षरा सिंह महुआ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचीं. जहां उन्होंने जनसभा में आए लोगों से कहा, शिक्षा बहुत जरूरी है और खासकर लड़कियों को पढ़ना चाहिये. अगर आप चाह रहे हैं कि आपके इलाके में इंजीनियरिंग कॉलेज बने और अक्षरा सिंह मुंबई से चलकर फिर आए. तो वादा कीजिए, जितायेंगे ना?

‘महुआ हमारे लिए परिवार और पार्टी से बढ़कर’

इस तरह से चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अक्षरा सिंह और पाखी हेगड़े ने तेज प्रताप यादव के लिये पूरा दम लगाया. जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव ने एक्स हैंडल के जरिये पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘महुआ हमारे लिए परिवार और पार्टी से बढ़कर है और हमेशा रहेगा. महुआ की आदरणीय पूजनीय जनता जनार्दन में महुआ मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बन जाने से बेहद ही खुशी का माहौल है. महुआ के लोगों की खुशी और प्रगति में ही हमारी खुशी है.’

महुआ की जनता पर जताया भरोसा

तेज प्रताप यादव ने आगे यह भी लिखा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि महुआ की आदरणीय जनता मालिक जनशक्ति जनता दल को भरपूर आशीर्वाद देने जा रही है. हम महुआ विधानसभा क्षेत्र की आदरणीय जनता जनार्दन से यह वादा करते हैं कि यहां की सभी बुनियादी सुविधाओं सहित अब आगे एक इंजीनियरिंग कॉलेज, एक स्टेडियम और महुआ को जिला बनाने का काम अवश्य करेंगे. आगामी 6 नवंबर को जनशक्ति जनता दल के ब्लैकबोर्ड चुनाव चिन्ह के क्रमांक संख्या- 8 पर अपना बहुमूल्य आशीर्वाद देकर हमें भारी मतों से विजयी बनाने का काम करेंगे.’

Also Read: Bihar Chunav 2025: वोटर आइडी भूल गये, तो इन 12 डाक्यूमेंट्स से दे सकेंगे वोट, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन