Lalu Yadav Halloween Party: बिहार चुनाव के बीच लालू ने मनाया विदेशी त्योहार हैलोवीन, कभी महाकुंभ को बताया था फालतू
Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Nov 2025 11:16 AM
लालू यादव ने मनाया हैलोवीन पार्टी
Lalu Yadav Halloween Party: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव बिहार चुनाव के बीच बच्चों संग हैलोवीन पार्टी करते दिखे. रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक के जरिये एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें कई सारे वीडियो और फोटो शेयर किये. लेकिन अब लालू यादव की तरफ से महाकुंभ को लेकर दिये गए बयान की चर्चा तेज हो गई है.
Lalu Yadav Halloween Party: बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच लालू यादव एकदम अलग मूड में नजर आएं. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव अपने पोते-पोतियों के साथ विदेशी त्योहार हैलोवीन सेलिब्रेट करते दिखे. दरअसल, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने फेसबुक के जरिये कई फोटो और वीडियो शेयर किये. जिसमें देखा गया कि वे बच्चों के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं.
रोहिणी आचार्य ने शेयर किया वीडियो
रोहिणी आचार्य ने फोटो और वीडियो शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी हैलोवीन टू एव्रीवन’. वीडियो और फोटो में देखा गया कि बच्चे हैलोवीन की पारंपरिक ड्रेस पहने हुए हैं और लालू यादव बच्चों के साथ खेलते हुए नजर आएं. लेकिन इस पोस्ट के शेयर होने के बाद बिहार की सियासत में उबाल आ गया है. सत्ता पक्ष के निशाने पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव आ गये हैं. कहा जा रहा है कि महाकुंभ को फालतू बताने वाले अब विदेशी त्योहार हैलोवीन मना रहे हैं.
महाकुंभ पर उठाए थे सवाल
दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए लालू यादव ने महाकुंभ पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था, ‘रेलवे की कुव्यवस्था के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ. कुंभ का क्या मतलब है? महाकुंभ फालतू है.’ लालू यादव के इस बयान के बाद बड़ा सियासी बवाल खड़ा हो गया था. इस पर बीजेपी और एनडीए के दूसरे दलों ने भी जोरदार पलटवार किया था. ऐसे में अब इस बयान की चर्चा तेज हो गई है.
बिहार चुनाव के बीच बयानबाजी तेज
मालूम हो, बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है. इसके बाद 14 नवंबर को रिजल्ट घोषित कर दिये जायेंगे. लेकिन वोटिंग से पहले कई तरह की बयानबाजी सियासत में हो रही है. इस बीच अब आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव हैलोवीन पार्टी मनाने के बाद सत्ता पक्ष के निशाने पर आ गये हैं.
Also Read: Bihar Election 2025: पटना के रण में राजपूत की हिस्सेदारी बढ़ी, कायस्थ की हुई कम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










