Bihar Elections 2025: जदयू ने दूसरे उम्मीदवार का किया ऐलान, इस सीट से फिर चुनाव लड़ेंगी शालिनी मिश्रा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Sep 2025 7:29 PM
शालिनी मिश्रा
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में NDA ने बढ़त बना ली है। जहां महागठबंधन सीट बंटवारे को लेकर असमंजस में है, वहीं NDA ने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। केसरिया से मौजूदा विधायक शालिनी मिश्रा को फिर से प्रत्याशी बनाने का ऐलान अशोक चौधरी ने किया है.
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है. महागठबंधन जहां अभी भी सीटों के बंटवारे में उलझा हुआ है, वहीं NDA ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है. मंगलवार को मोतिहारी के केसरिया में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. इसमें जेडीयू के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी ने साफ कर दिया कि मौजूदा विधायक शालिनी मिश्रा ही केसरिया से NDA की उम्मीदवार होंगी. उन्होंने कहा कि इस बार भी शालिनी मिश्रा ही जीत दर्ज करेंगी. साथ ही दावा किया कि NDA इस चुनाव में 2010 से भी ज्यादा सीटें जीतकर फिर से मजबूत सरकार बनाएगा.
सीएम नीतीश ने पहले उम्मीदवार का किया था ऐलान
सीएम नीतीश शनिवार को बक्सर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजपुर (सुरक्षित) से संतोष कुमार निराला को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया था. उन्होंने लोगों से निराला के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी. सीएम ने कहा था, “कुछ ही दिन में चुनाव होने वाला है. आप लोग ध्यान दीजिएगा, इन्हें जिताइएगा. आप लोग चाहिएगा तो बड़ी संख्या में हम लोग चुनकर जाएंगे. बिहार को आगे बढ़ाने के लिए हमें मदद करिए.”
पीएम मोदी और सीएम नीतीश के सामने कोई नहीं टिकेगा
मंच पर अशोक चौधरी के साथ शाहनवाज हुसैन भी मौजूद थी. उन्होंने प्रशांत किशोर पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हर चुनाव में एक नई पार्टी सपने बेचने आती है, लेकिन बिहार की जनता अब समझदार है. जनता जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी चुनावी मैदान में ब्रह्मास्त्र की तरह है. इनके सामने कोई भी चुनौती टिक नहीं सकती.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
महागठबंधन पर मनोवैज्ञानिक बढ़त
NDA की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा ऐसे समय हो रही है जब महागठबंधन के दल अब तक सीट शेयरिंग को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं. इससे यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि बीजेपी और जेडीयू पूरी तरह एकजुट और तैयार हैं.
केसरिया सीट से शालिनी मिश्रा की दोबारा उम्मीदवारी की घोषणा से स्थानीय कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बढ़ गया है. NDA नेताओं का कहना है कि वे जनता के बीच विकास और सुशासन का मुद्दा लेकर जाएंगे, जबकि महागठबंधन सिर्फ जातीय राजनीति और वादाखिलाफी में फंसा है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले तक पहुंची नेपाल में मचे बवाल की आग, भारी संख्या में SSB मुस्तैद, हाई अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










