Election Express: केसरिया विधानसभा की जनता ने खोली नेताओं की पोल, लोगों ने गिनाएं पांच प्रमुख मुद्दे

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Aug 2025 8:12 PM

विज्ञापन

प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस पहुंची केसरिया विधानसभा क्षेत्र

Election Express: प्रभात खबर की इलेक्शन एक्सप्रेस केसरिया विधानसभा क्षेत्र पहुंची, जहां जनता से सीधा संवाद हुआ. लोगों ने भ्रष्टाचार, सड़क, बाढ़, जाम, डिग्री कॉलेज और गाइड बांध जैसे मुद्दे उठाए. जनप्रतिनिधियों ने जवाब दिए, जबकि विपक्षी नेताओं ने सरकार को विकास कार्यों में विफल बताया.

विज्ञापन

Election Express, सच्चिदानंद सत्यार्थी, केसरिया: प्रभात खबर की इलेक्शन एक्सप्रेस रविवार को केसरिया विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा. दिनभर की जनसंवाद यात्रा के साथ खजुरिया बंसलवा चौक, भवानीपुर चौक व ग्रामीण इलाकों का दौरा कर लोगों से संवाद किया गया. इस दौरान लोगों ने खुलकर भ्रष्टाचार, सड़क, बाढ़ जैसे मुद्दे उठाये. दौरे के बाद शाम में केसरिया के बंसलवा नया गांव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जनचौपाल लगाया गया, जहां क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने जनता के सवालों के जवाब दिये.

मंच पर जदयू के प्रतिनिधि संजय किशोर तिवारी, भाजपा के सुभाष गुप्ता, कांग्रेस के सुजा खां गांधी, वीआइपी के विनोद बेदर्दी, राजद के सुरेश सहनी, जन सुराज के नफीस अख्तर, सुमित्रा यादव आदि मौजदू रहे. चौपाल की शुरुआत में लाेगों ने जदयू के प्रतिनिधि से सवाल पूछे. लोगों ने पूछा कि केसरिया में डिग्री कॉलेज कब खुलेगा और खजुरिया को प्रखंड का दर्जा कब दिया जायेगा.

चौपाल में आई जनता

उठी गाइड बांध के निर्माण की मांग

चौपाल में गाइड बांध के निर्माण के साथ केसरिया में जाम की समस्या भी प्रमुख मुद्दा बना. जदयू प्रतिनिधि ने जवाब दिया कि भ्रष्टाचार की शिकायत हो तो सूचना दें, कार्रवाई होगी. खजुरिया को प्रखंड बनाने की प्रक्रिया शुरू है.

एनडीए सरकार में घर-घर बिजली पहुंची है और सड़कों का जाल बिछा है. 22 करोड़ की लागत से म्यूजियम बन रहा है. वहीं, वीआइपी के विनोद बेदर्दी, कांग्रेस के सुमित्रा यादव और राजद के सुरेश सहनी ने सरकार को हर मुद्दे पर विफल करार दिया. उन्होंने कहा कि घोषणा के अनुरूप कोई काम नहीं हुआ है. बौद्ध स्तूप की कोई सुरक्षा नहीं है.

केसरिया सीट, बिहार विधानसभा चुनाव 2020

शलिनी मिश्रा (जदयू) – 40,219
संतोष कुशवाहा (राजद)- 30,992
रामशरण प्रसाद यादव (एलजेपी)- 18,904
महेश्वर सिंह ( राष्ट्रीय लोक समता पार्टी)- 18,576
डॉ राजेश कुमार (आईएनडी)- 17,729
रजनीश कुमार पाठक (जन अधिकार पार्टी)- 7,217
रविंद्र सिंह बेरूवार (आईएनडी)- 3,635
अमरेंद्र कुमार वर्मा (आईएनडी)- 2,555
अभय कुमार सिंह (बीएसपी)- 2,131
रामअधार राय (बहुजन न्याय दल)- 2,020
राजेश यादव (आईएनडी)- 1,877
नोटा-1483

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पांच प्रमुख मुद्दे

1- डुमरियाघाट से सत्तरघाट पुल तक गंडक नदी किनारे गाइड बांध का निर्माण हो, ताकि बाढ़ से बचाव हो सके
2- केसरिया के खुजरिया बाजार को मिले प्रखंड का दर्जा
3- केसरिया में डिग्री कॉलेज का स्थापना हो, ताकि यहां के बच्चों को पढ़ने में सुविधा मिल सके
4- बौद्ध स्तूप का नये सिरे से खुदाई के साथ सुरक्षा हो, ताकि विश्व प्रसिद्ध धरोहर को बचाया जा सके
5- केसरिया चौक पर लगने वाले जाम से शहरवासियों को मुक्ति मिले

इसे भी पढ़ें: पटना, दरभंगा समेत बिहार के इन जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन