Bihar Mausam Samachar: पटना, दरभंगा समेत बिहार के इन जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Aug 2025 2:57 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बिहार के कई जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.
Bihar Mausam Samachar: बिहार को लेकर जारी किये तात्कालिक चेतावनी में पटना, दरभंगा, समस्तीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले में अगले 3 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन जिला के लोगों को मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

अगले 24 घंटे के दौरान यहां होगी बारिश
पटना मौसम विभाग केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिले 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने के साथ-साथ भारी बारिश की संभावना है. इन जिलों में ठनका गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कैसा रहा मौसम का हाल
बिहार में पिछले 24 घंटे का मौसम रिपोर्ट मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने जारी किया है. 10 अगस्त 2025 को राज्य में सामान्य बारिश हुई. सबसे ज्यादा तापमान 34.9°C शेखपुरा में और सबसे कम तापमान 24.8°C बांका में दर्ज हुआ. इस बार अब तक बिहार में 438.3 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 25% कम है.
कटिहार के अदाबा में सबसे ज्यादा 139.6 मिमी, शेखपुरा के चेर्वा में 78.2 मिमी और नालंदा के सरमेड़ा में 66.8 मिमी बारिश हुई. पश्चिम चंपारण, सिवान, अररिया, जमुई और बांका में बहुत ज्यादा बारिश हुई, जबकि औरंगाबाद, गया, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, नवादा और पूर्णिया में बहुत कम बारिश दर्ज की गई.
बिहार के कई हिस्सों में बारिश कम होने से खेती पर असर पड़ सकता है. उत्तर और पूर्व बिहार के कई जिलों में अच्छी और कुछ जगहों पर ज्यादा बारिश से जलस्तर बेहतर हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में 13 और 14 अगस्त को होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










