Nepal Protest: बिहार के इस जिले तक पहुंची नेपाल में मचे बवाल की आग, भारी संख्या में SSB मुस्तैद, हाई अलर्ट

जोगबनी में आगजनी की तस्वीर
Nepal Protest: नेपाल में जारी आंदोलन की आंच बिहार के अररिया जिले के जोगबनी बॉर्डर के पास पहुंच गई है. हिंसक प्रदर्शनकारियों ने विराटनगर स्थित सीडीओ कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और आगजनी की.
Nepal Protest, मृगेंद्र मणि सिंह: नेपाल में सोशल मीडिया बैन को लेकर भड़का छात्रों और युवाओं का आंदोलन अब भारत-नेपाल की सीमा तक पहुंच गया है. मंगलवार को नेपाल की औद्योगिक राजधानी विराटनगर में सीडीओ कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी कर दी. इसके बाद हालात बिगड़ गए. स्थिति काबू में करने के लिए नेपाल पुलिस ने कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया. लेकिन गुस्से की लपटें जोगबनी बॉर्डर तक पहुंच गई हैं. नेपाल स्थित आईसीपी के पास भी भीड़ ने आगजनी की.
सुरक्षा बल मुस्तैद
सीमा पर भारतीय सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं. 56वीं बटालियन एसएसबी के जवान बॉर्डर पर तैनात हैं. अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि चेकिंग जारी है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है ताकि किसी प्रकार की चूक न हो.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

व्यवसाय पर बुरा असर
बॉर्डर के दूसरी ओर नेपाल आर्म्स फोर्स भी तैनात है. इस तनाव ने आम लोगों की आवाजाही और कारोबार को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. नेपाल में कारोबार करने वाले भारतीय व्यापरियों का कहना है कि हिंसा और गोलाबारी की आशंका के चलते व्यवसाय बंद करना पड़ा है.
खराब हो रहे हालात की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं. इस हिंसक प्रदर्शन का सबसे बड़ा असर सामाजिक रिश्तों पर पड़ा है, क्योंकि विराटनगर और जोगबनी का बेटी-रोटी का गहरा संबंध है जो आंदोलन की वजह से प्रभावित हो गया है.
अररिया में भारत और नेपाल के सुरक्षाकर्मियों ने की बैठक
अररिया जिले के बथनाहा में एसएसबी 56वीं बटालियन और नेपाल की एपीएफ पुलिस की एक बैठक मंगलवार को हुई. इस बैठक में दोनों देशों की सुरक्षा टीमों ने मिलकर बात की कि सीमा पर शांति और कानून-व्यवस्था कैसे बनाए रखें. इसमें तय हुआ कि सीमा पार होने वाली गलत गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी और आपसी सहयोग को और बेहतर बनाया जाएगा.
बिहार में हाई अलर्ट
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिला नेपाल से सटा हुआ है. भारत में नेपाल से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा का लगभग एक तिहाई हिस्सा बिहार से ही लगा हुआ है. किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो इस वजह से बिहार में हाई अलर्ट घोषित किया गया है.
इसे भी पढ़ें: नेपाल में बवाल का असर, भारत-नेपाल रेल सेवा अनिश्चितकाल के लिए ठप, जानें लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










