Gen-Z Protest: नेपाल में बवाल का असर, भारत-नेपाल रेल सेवा अनिश्चितकाल के लिए ठप, जानें लेटेस्ट अपडेट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Sep 2025 4:04 PM
सांकेतिक फोटो
Gen-Z Protest: पड़ोसी देश नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध के विरोध में भड़की हिंसा का असर अब रेल सेवाओं पर भी पड़ा है. भारत-नेपाल रेल सेवा को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है. इसके चलते बॉर्डर से सटे स्टेशनों पर सन्नाटा छाया है. मधुबनी के जयनगर स्टेशन पर नेपाली यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं.
Gen-Z Protest: नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जेन-जेड के उग्र प्रदर्शन का असर अब भारत-नेपाल रेल सेवा पर भी साफ दिखने लगा है. लगातार बढ़ती हिंसा और सुरक्षा को लेकर आशंका के बीच नेपाल रेलवे ने जयनगर-जनकपुरधाम रेल सेवा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है. मंगलवार की सुबह तक परिचालन सामान्य था, लेकिन दोपहर बाद हालात बिगड़ते देख नेपाल रेलवे ने तत्काल प्रभाव से ट्रेनों का संचालन रोकने का आदेश जारी कर दिया. इसके बाद जयनगर स्टेशन पर खड़ी दोनों रैक को सुरक्षा के लिहाज से रोक दिया गया है ताकि किसी प्रकार की क्षति न हो.
नेपाल स्टेशन चीफ ने क्या बताया
नेपाल स्टेशन चीफ श्रवण मीणा ने जानकारी दी कि सुबह की ट्रेन समय पर गई और वापस भी लौटी, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद हालात को देखते हुए परिचालन को अनिश्चितकाल तक के लिए रोक दिया गया. उन्होंने बताया कि एक ट्रेन रैक पहले ही लौट चुकी है और दूसरी भी वापस लाई जा रही है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर
इस फैसले का सबसे बड़ा असर नेपाल के सीमावर्ती जिलों से आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ा है. जयनगर स्टेशन पर जनकपुरधाम और सिरहा जिले के कई यात्री फंस गए हैं. अचानक ट्रेन बंद होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रेल सेवा रुकने से भारी संख्या में यात्री जयनगर स्टेशन पर ही ठहरे हुए हैं और फिलहाल कोई विकल्प नहीं मिल रहा है.
जनकपुरधाम और सिरहा जिले में लगाए गए कर्फ्यू के कारण सड़क मार्ग से नेपाल जाना लगभग असंभव हो गया है. बस और अन्य निजी वाहनों का संचालन बंद है. हालात यह हैं कि स्टेशन पर कई यात्री खुले आसमान के नीचे घंटों से इंतजार कर रहे हैं. कुछ लोग फुटओवर ब्रिज पर बैठने को मजबूर हैं.
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जयनगर और नेपाल रेलवे स्टेशन पर एसएसबी के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है. स्टेशन को खाली करा दिया गया है और एक को छोड़ सभी फाटक बंद कर दिए गए हैं. अचानक बंद हुए रेल संचालन और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सीमा क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है.
इसे भी पढ़ें: पुलवामा कनेक्शन पर कटिहार में NIA की ताबड़तोड़ रेड, इकबाल और मुतालिब गिरफ्तार, आतंकी कनेक्शन की आशंका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










