बिहार के यात्रियों की बल्ले-बल्ले, 28 फरवरी से पटरी पर दौड़ेंगी 6 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Holi Special Trains: होली पर्व पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. ये ट्रेनें हावड़ा, सियालदह और कोलकाता से बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से गुजरेंगी.

विज्ञापन

Holi Special Trains: होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने छह जोड़ी यानी कुल 12 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें पश्चिम बंगाल के हावड़ा, सियालदह और कोलकाता से चलकर बिहार के रक्सौल, मधुबनी और राजस्थान के खातीपुरा जैसे शहरों तक जाएंगी. ये सभी स्पेशल ट्रेनें झाझा स्टेशन पर रुकेंगी. इससे जमुई और आसपास के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

शेड्यूल जारी

रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल में बताया गया है कि हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल (03043/03044) 28 फरवरी से 15 मार्च के बीच अलग-अलग तारीखों पर चलेगी. सियालदह-मधुबनी और कोलकाता-मधुबनी के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. ये फरवरी के आखिरी हफ्ते से मार्च के पहले हफ्ते तक चलेंगी. राजस्थान जाने वाले यात्रियों के लिए हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है. इन ट्रेनों में जनरल, स्लीपर और एसी कोच के साथ-साथ कुछ में चेयर कार की सुविधा भी दी गई है.

क्या निर्देश जारी हुआ

आसनसोल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी दिया गया है. ट्रेनों के समय और तारीखों का निर्धारण इस तरह किया गया है कि यात्रियों को होली के पहले घर पहुंचने और त्योहार के बाद वापस लौटने में कोई दिक्कत न हो. स्टेशन मास्टर को इन ट्रेनों के सुचारू संचालन के लिए जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं ताकि यात्रियों को स्टेशनों पर अफरा-तफरी का सामना न करना पड़े.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार-यूपी के लोगों के खुशखबरी

इन होली स्पेशल ट्रेनों के शुरू होने से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की गुंजाइश बढ़ेगी. अगर आप भी होली पर घर जाने की योजना बना रहे हैं, तो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या काउंटर से इन स्पेशल ट्रेनों में अपनी सीट बुक कर सकते हैं. यह कदम बिहार और यूपी के उन यात्रियों के लिए वरदान साबित होगा जो त्योहारों के समय ट्रेनों में सीट न मिलने के कारण परेशान रहते थे.

इसे भी पढ़ें: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पड़ी भारी, बिहार के इस जिले में 38 CSC संचालकों की मान्यता रद्द

बिहार में जमीन के 40 लाख कागज गलत, अंचलों में ही होगा समाधान, विधानसभा में बोले डिप्टी सीएम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन