सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में जख्मी 12 वर्षीय किशोर अभिषेक कुमार यादव की मौत इलाज के लिए दरभंगा ले जाने के क्रम में हो गयी.

विज्ञापन

बाबूबरही . खुटौना-बाबूबरही पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क मार्ग में जटही गांव स्थित सड़क दुर्घटना में जख्मी 12 वर्षीय किशोर अभिशेक कुमार यादव की मौत इलाज के लिए दरभंगा ले जाने के क्रम में हो गयी. मिली जानकारी अनुसार बीते गुरुवार की रात जटही गांव में परीक्षण यादव की पुत्री की शादी समारोह चल रहा था. इनके परिवार के लोग बारात एवं दूल्हे का स्वागत करने की तैयारी में जुटे थे. इसी बीच गांव के कुछ बच्चे बारात के स्वागत में पटाखा फोड़ रहे थे. इसी दौरान नेपाल के अभय नगर लहान से अपने बाबा और चाचा के साथ आए 12 वर्षीय किशोर अभिषेक कुमार यादव सड़क पार कर रहा था. उसी समय तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन अभिषेक को रौंदते भागने में सफल रहा. सूचना मिलते ही बाबूबरही थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. घटना के बाद शादी में मातमी सन्नाटा पसर गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन