वोटिंग से पहले जमुई में बरामद हुआ लोडेड मैगजीन, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्या-क्या बरामद हुआ
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Oct 2025 8:45 PM
बरामद हथियार
Jamui: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जमुई पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. लगातार चल रहे तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मलयपुर थाना क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान एके-47 की लोडेड मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.
Jamui: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जमुई पुलिस लगातार सघन छापेमारी और तलाशी अभियान चला रही है. इसी क्रम में पुलिस को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है. मलयपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एके-47 राइफल की लोडेड मैगजीन और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. एसपी के निर्देश पर यह संयुक्त अभियान मलयपुर थाना पुलिस, एसटीएफ, सीआरपीएफ 119 बटालियन और जिला आसूचना इकाई (DIU) की टीम द्वारा चलाया गया. इस पूरे ऑपरेशन को लीड अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) जमुई ने किया.
क्या-क्या बरामद हुआ
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान एके-47 की लोडेड मैगजीन,जिसमें 10 जिंदा गोलियां थीं. इसके साथ एसएलआर राइफल के दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. बरामद सभी सामग्रियों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस का कहना है कि यह हथियार और कारतूस नक्सली गतिविधियों से संबंधित हो सकते हैं. सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि ये हथियार कहां से आए और इन्हें इलाके में छिपाने के पीछे क्या मकसद था.
अभियान में कौन-कौन शामिल
इस अभियान में मलयपुर थानाध्यक्ष, जिला आसूचना इकाई के प्रभारी विकास कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) महेश प्रसाद सिंह, पंकज कुमार, अर्चना कुमारी और आलोक कुमार समेत एसटीएफ और सीआरपीएफ 119 बटालियन के जवानों ने हिस्सा लिया. पूरी टीम ने संभावित ठिकानों पर व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन और सर्च अभियान चलाया.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जमुई एसपी ने क्या कहा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए जमुई पुलिस जिलेभर में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चला रही है. एसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से छापेमारी, सर्च अभियान और फ्लैग मार्च आयोजित किए जा रहे हैं.
जमुई एसपी ने कहा है कि जिले की कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि कोई व्यक्ति अवैध हथियारों का इस्तेमाल करता है या चुनाव में बाधा डालने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: रितु जायसवाल ने जारी किया राजद कार्यकर्ताओं के नाम संदेश, कहा- मैं एक मामूली मुखिया थी कहना गलत है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










