Hathua: हथुआ विधानसभा सीट पर आखिर कौन करेगा राज?

Hathua: हथुआ विधानसभा सीट पर आखिर कौन करेगा राज?
Hathua Vidhan Sabha Chunav 2025: 2008 में अस्तित्व में आई हथुआ विधानसभा सीट पहले मीरगंज विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा थी. यह गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. 2010 और 2015 के चुनावों में यहां से जदयू के रामसेवक सिंह विजयी रहे, लेकिन 2020 में आरजेडी के राजेश कुमार सिंह ने इस सीट पर जीत दर्ज की. यहां मुस्लिम, यादव और ब्राह्मण मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं.
Hathua Vidhan Sabha Chunav 2025: 2020 के चुनाव में हथुआ सीट पर आरजेडी कैंडिडेट राजेश कुमार सिंह ने बाजी पलट दिया था। हथुआ विधानसभा सीट के नतीजों को तय करने में मुस्लिम, यादव और ब्राह्मण वोटरों की अहम भूमिका है. 2010 में यहां जेडीयू की टिकट पर रामसेवक सिंह ने जीत का परचम लहरा दिया था.2015 में एक बार फिर जेडीयू कैंडिडेट रामसेवक सिंह ने हथुआ में जीत हासिल की थी.
सड़कों के विकास से चुनाव जीतने की तैयारी
हथुआ विधानसभा क्षेत्र की 72 सड़कों के कायाकल्प के लिए 130 करोड़ की योजना तैयार की गई है. राजद के सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में विधायक राजेश कुमार सिंह ने विकास योजनाओं की जानकारी दी और 2025 चुनाव पर फोकस किया.
बिहार के हथुआ विधानसभा क्षेत्र में विकास की बड़ी योजना पर काम शुरू होने जा रहा है. क्षेत्र की कुल 72 सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा, जिस पर लगभग 130 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह घोषणा राजद विधायक राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को बड़कागांव में आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान की.
राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस परियोजना के तहत बड़ी और छोटी दोनों तरह की सड़कों का पुनर्निर्माण होगा. विभागीय प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और एक माह के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि “हथुआ अब विकास से अछूता नहीं रहेगा, हर वर्ग और तबके को इससे जोड़ा जाएगा.”
Also read: Ziradei: जहां राजनीति, अपराध और इतिहास टकराते हैं, 2025 में दिलचस्प चुनावी जंग तय
2025 के विधानसभा चुनाव पर नजर
राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “2025 का विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी और संगठन को मजबूत बनाना होगा. “फुलवरिया के प्रो. अली अकबर अंसारी और राज किशोर राय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




