Election Express: दरभंगा ग्रामीण चौपाल में भड़की जनता! नेताओं से सड़क-पानी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर बहस
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 Sep 2025 9:43 PM
दरभंगा ग्रामीण चौपाल में जनप्रतिनिधि और जनता में बहस
Darbhanga Gramin Assembly Election Express: दरभंगा ग्रामीण विधानसभा में प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस की चौपाल सजी, जहां जनता ने सड़क, पानी, घाट निर्माण और भ्रष्टाचार जैसे बुनियादी मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों से तीखे सवाल किए. सत्ता और विपक्ष के नेताओं के बीच मंच पर ही जमकर बहस हुई और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे.
Darbhanga Gramin Assembly Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस बुधवार को दरभंगा ग्रामीण विधानसभा पहुंची. जहां के खड़ुआ हाट पर चौपाल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल हुए. जनता ने जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्र के बुनियादी मुद्दों को लेकर तीखे सवाल दागे. जनता के सवाल पर नेताओं के बीच मंच पर ही जमकर बहस हुई. कई बार जनप्रतिनिधि आपस में भी भिड़ते नजर आए. विधायक के प्रतिनिधि ने जहां अपने जनप्रतिनिधि के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई, वहीं विपक्ष ने विकास का सिर्फ ढिंठोरा पीटने की बात कहते हुए बुनियादी सुविधाओं के अभाव के मुद्दे पर घेरा.
दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के पांच प्रमुख मुद्दे
- खरुआ में घाट का निर्माण
- सड़क की जर्जर हालत
- पीने वाले पानी के संकट
- ग्रामीण इलाकों में सड़कों की कमी
- अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर
दरभंगा ग्रामीण विधानसभा चौपाल में कौन-कौन आए?
- राजद के मो. अलकामा
- जनसुराज के मो. शोएब अहमद खान
- कांग्रेस के मनोरंजन झा
- जदयू के घनश्याम झा
- जदयू के संतोष कुमार सिंह
- भाजपा के ब्रह्मानंद यादव
विधायक कर रहे हैं क्षेत्र के विकास का काम
विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि तीन दशकों से विधायक लगातार क्षेत्र के विकास का काम कर रहे हैं. केवल सड़क के मामले में अगर सूची तैयार की जाये तो पूरी किताब तैयार हो जायेगी. विद्यालय भवनों का भी निर्माण कराया है. अगर कहीं कोई समस्या है तो जानकारी उपलब्ध करायें, उसका हरसंभव निदान करने के लिए विधायक तत्पर हैं.
विधानसभा के कई क्षेत्र सड़कों से हैं वंचित
जदयू के मनीगाछी प्रखंड अध्यक्ष सतोंष कुमार सिंह ने कहा कि आज कानून का राज है. रोजगार की दिशा में भी ऐतिहासिक उपलब्धि है. सदर के जदयू प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम राय ने कहा कि ग्रामीण विधानसभा में आज भी कई क्षेत्र सड़कों से वंचित है. जनप्रतिनिधि कतई सुधि नहीं लेते. हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सबकुछ ऑन लाइन कर दिया है. अगर कहीं भ्रष्टाचार की जानकारी मिलती है तो बतायें, तुरंत उस पर कार्रवाई की जायेगी.
अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर
जनसुराज के डॉ शोएब अहमद खान ने सत्ता व विपक्ष दोनों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जन समस्याओं के प्रति इनलोगों को कोई चिंता नहीं है. पलायन रोककर सुंदर, खुशहाल व उन्नत बिहार बनाने का हमारा संकल्प है. कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन झा ने कहा कि राजग शासन काल में कुछ नहीं हो रहा है. बस विकास की लंबी-लंबी बातें भर की जाती हैं. जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की जा रही है. भ्रष्टाचार चरम पर है. किसी भी कार्यालय में बिना अवैध राशि दिये काम नहीं होता. इस दौरान सत्ता पक्ष के लोगों ने धैर्य से उनके सवाल सुनने के बाद एक-एक कर जवाब दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










