Election Express: प्राणपुर चौपाल में बवाल! पुल, सड़क, शिक्षा-स्वास्थ्य पर घिरे नेता, मंच पर ही भिड़े

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Sep 2025 2:27 PM

विज्ञापन

प्राणपुर विधानसभा में मंच पर बैठे जनप्रतिनिधि

Pranpur Vidhansabha Election Express: कटिहार जिले के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस की चौपाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पोल खोल दी. आजमनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में जुटे लोगों ने सांसद और विधायक की कार्यशैली पर जमकर सवाल दागे. पुल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों पर बहस इतनी गर्म हुई कि नेता मंच पर ही आपस में भिड़ गए.

विज्ञापन

Pranpur Vidhansabha Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस सोमवार को कटिहार जिले के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची. जहां के आजमनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में चौपाल का आयोजन किया गया. चौपाल में लोगों ने सांसद, विधायक की कार्यशैली की जमकर आलोचना की. लोगों ने क्षेत्र के कई मुद्दों पर जनता से सवाल किए. जिसके बाद नेताओं के बीच मंच पर ही जमकर बहस हुई. कई बार तो नेता आपस में ही भिड़ते नजर आए.

प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के पांच प्रमुख मुद्दे

  1. आजमनगर से रोहिया पुल का निर्माण कार्य जरूरी है.
  2. आजमनगर मुख्य बाजार में शौचालय, नाला, साफ सफाई जरुरी है.
  3. प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए कॉलेज खोलना.
  4. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में डॉक्टर सहित सभी उपकरणों का होना.
  5. आजमनगर से सालमारी मुख्य सड़क का चौड़ी.

प्राणपुर विधानसभा चौपाल में कौन-कौन आए?

  • जदयू से इजहार आलम
  • कांग्रेस से मो. नफीस आलम
  • सोशल एक्टिविस्ट अजहर नजामी
  • पूर्व सैनिक मो. जावेद आलम
  • समाज सेवी सनातन पोद्दार

25 हजार से ज्यादा लोग नाव से आवागमन करने को मजबूर

आजमनगर प्रखंड के रोहिका घाट पर पुल निर्माण नहीं होने से करीब पांच पंचायतों की करीब 25 हजार की आबादी आज भी नाव से आवागमन करने को मजबूर है. लोगों ने कहा कि एक बार नहीं दर्जनों बार पुल निर्माण के लिए आंदोलन किये गये. लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं हो सकी. चुनाव के समय जनप्रतिनिधि लंबे चौड़े वादे कर वोट ले लेते हैं. पुल निर्माण नहीं होने से शीतलपुर, सिघोल, हरनागर, बैरिया सहित अन्य पंचायतों की बड़ी आबादी आज भी विकास से कोसों दूर है. प्रत्येक वर्ष यहां के लोग बाढ़, कटाव की समस्या झेलने को मजबूर है.

हर साल करोड़ों रुपए कटाव के नाम पर किए जा रहे खर्च

हर साल करोड़ों रूपये कटाव के नाम पर खर्च किये जा रहे हैं. लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है. आबादी व उपजाऊ जमीन कटकर महानंदा नदी में समा रहे हैं. आजमनगर बाजार में शौचाल की व्यवस्था नहीं है. दूर-दूर से आने वाले लोग भटकते हैं. पेयजल के लिए किसी दुकान का सहारा लेते हैं या बोतल बंद पानी पीने को लोग मजबूर हो रहे हैं. सड़क जर्जर हालत में है.

जर्जर सड़क का भी उठा मुद्दा

आजमनगर से जिला मुख्यालय पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है. सड़क इतनी जर्जर है कि तीन घंटे से अधिक का वक्त जिला मुख्यालय पहुंचने में लगता है. जबकि सरकार कह रही है कि बिहार के किसी भी कोने से पांच घंटे में राजधानी पहुंचा जा सकता है. बाजार में नाला नहीं हानेे के कारण जलजमाव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहार है. आजमनगर स्वास्थ्य केंद्र से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया नहीं हो रहा है. यह रेफर सेंटर के रूप में काम कर रहा है. कई अधूरी पड़ी बड़ी परियोजनाएं, एसआइआर, भ्रष्टाचार समेत शिक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर नेताओं से सवाल दागे गये.

Also Read: CM Nitish Gift: नीतीश सरकार का छात्रों को दीपावली गिफ्ट! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं देना होगा ब्याज

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन