ePaper

बिहार के इन 12 विधानसभा क्षेत्रों में इलेक्शन कमीशन का विशेष अभियान, DM को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Updated at : 24 Sep 2025 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
election commission| Bihar elections may be announced after October 6, Election Commission writes to Chief Secretary

इलेक्शन कमीशन की तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदान बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. ‘मिशन-60’ के तहत कम वोटिंग वाले बूथों और विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता और सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य इलेक्शन कमीशन ने कम मतदान वाले क्षेत्रों में वोटिंग बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) बिनोद सिंह गुंजियाल ने सभी जिलाधिकारियों और जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को इस अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्र

राज्य के 12 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत बेहद कम रहा. पटना शहरी क्षेत्र के कुम्हरार, बांकीपुर और दीघा के अलावा जमालपुर, आरा, भागलपुर, बिहारशरीफ, मुंगेर, वारिसलीगंज, अस्थावां, शाहपुर और गया शहरी विधानसभा क्षेत्र इसमें शामिल हैं.

निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कुम्हरार में मात्र 35.27 फीसदी, बांकीपुर में 35.91 फीसदी और दीघा में 36.99 फीसदी मत पड़े थे. पटना के अलावा भागलपुर, नवादा, आरा, गया जी और नालंदा के शहरी क्षेत्रों में भी मतदान दर चिंता का विषय रही. वहीं, सबसे अधिक मतदान कोढ़ा (67.39%), बरारी (67.23%) और चकाई (66.07%) विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज किया गया.

मिशन-60 अभियान

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से बिहार निर्वाचन विभाग ने ‘मिशन-60’ अभियान शुरू किया है. इसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में कम वोटिंग टर्नआउट वाले 60 बूथों को चिन्हित किया गया है. इन बूथों पर विशेष प्रयास किए जाएंगे ताकि मतदान में सुधार लाया जा सके.

अभियान में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता, महिला मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं को सुगम मतदान सुविधा सुनिश्चित करना भी शामिल है. इसके अलावा स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा.

लक्ष्य और तैयारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिनोद सिंह गुंजियाल ने कहा कि कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए यह अभियान बेहद अहम है. इसके तहत प्रत्येक बूथ पर मतदान की सुविधा और जागरूकता के उपायों को सुदृढ़ किया जाएगा. विशेषज्ञों का मानना है कि बिहार जैसे बड़े और विविध राज्य में मतदान बढ़ाने के लिए इस तरह के अभियान से न केवल लोकतंत्र सशक्त होगा बल्कि जनता के विश्वास में भी बढ़ोतरी होगी.

Also Read: NDA Seat Sharing: JDU 102 और BJP 101, जानिए चिराग और मांझी की पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन