चिराग पासवान की पार्टी के सभी 29 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, जानिए किस जाति के कितने कैंडिडेट होंगे मैदान में

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Oct 2025 7:24 PM

विज्ञापन

चिराग पासवान

Bihar LJP R Candidates: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल चिराग पासवान की पार्टी ने सबी 29 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. बीजेपी और जदयू पहले ही अपने 101-101 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है. आइये जानते हैं किस सीट से किस उम्मीदवार को पार्टी ने टिकट दिया है.

विज्ञापन

Bihar LJP R Candidates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने सभी 29 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी के ऑफिसियल X अकाउंट पर यह लिस्ट जारी की गई है. दूसरे पोस्ट में यह भी बताया गया है कि किस जाति के कितने उम्मीदवार उतारे गए हैं.

किस सीट से कौन बने उम्मीदवार

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी इस सूची में कुल 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. यह सूची राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक द्वारा जारी की गई, जिसमें विभिन्न जिलों से उम्मीदवारों को चयनित किया गया है.

लोजपा (रा) ने पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज से राजू तिवारी, सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह, सिवान के दरौली से विष्णु देव पासवान, सारण के गरखा से सीमान मुगल, बेगूसराय के साहेबपुर कमाल से सुरेश कुमार, बक्सर के बखरी से संजय कुमार, खगड़िया के परबत्ता से बाबूलाल शौर्य, भागलपुर के नाथनगर से मिथुन कुमार, पटना के पालीगंज से पप्पू कुमार, और बक्सर के ब्रह्मपुर से हुलाश पांडे को प्रत्याशी बनाया है.

रोहतास के डेहरी से राजीव रंजन सिंह, कटिहार के बलरामपुर से संगीता देवी, जहानाबाद के मखदुमपुर से रानी कुमारी, औरंगाबाद के ओबरा से प्रकाश चन्द्र, पूर्वी चंपारण के सुगौली से राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, सीतामढ़ी के बेलसंड से अमित कुमार, सारण (छपरा) के मढ़ौरा से सीमा सिंह, गया के शेरघाटी से उदय कुमार सिंह, गया के बोधगया (अनु. जाति) से श्यामदेव पासवान, नवादा के रजौली (अनु. जाति) से विमल राजवंशी उम्मीदवार बनाये गए हैं

नवादा के गोविंदपुर से बिनीता मेहता, मुजफ्फरपुर के बोचहा (अनु. जाति) से बेबि कुमारी, पटना के बख्तियारपुर से अरुण कुमार, पटना के फतुहा से रूपा कुमारी, किशनगंज के बहादुरगंज से मौ० कलिमुद्दीन, वैशाली के महुआ से संजय कुमार सिंह, रोहतास के चेनारी (अनु. जाति) से मुरारी प्रसाद गौतम, पटना के मनेर से जितेंद्र यादव, और पूर्णिया के कसबा से नितेश कुमार सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किस जाति के कितने उम्मीदवार

चिराग पासवान की पार्टी के ऑफिसियल अकाउंट से एक पोस्ट बताया गया कि किस जाति के कितने उम्मीदवार बनाये गए हैं. चिराग पासवान ने 29 उम्मीदवार में से 5 राजपूत, 5 यादव, 4 पासवान, 4 भूमिहार और 1-1 ब्राह्मण, तेली, सूढ़ी, रौनियार, कानू, रजवार, धोबी, कुशवाहा, रविदास और मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं.

इसे भी पढ़ें: 11 नवंबर को दानापुर में होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, रामकृपाल यादव vs रीतलाल यादव, बीजेपी vs आरजेडी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन