'मुझे टिकट नहीं मिल रहा, फिर भी संकल्प वही है', टिकट कटने की सूचना पर भावुक हुए पूर्व BJP MP
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Oct 2025 3:06 PM
बीजेपी नेता हरि मांझी
Bihar NDA Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे को लेकर कुछ भी साफ नहीं हो पाया है. चिराग की पार्टी एनडीए के साथ है इसलिए कई सीट उनके खाते में जा सकती है. इस बीच गया के पूर्व एमपी और भाजपा नेता हरि मांझी का एक पोस्ट सामने आया है.
Bihar NDA Seat Sharing: बिहार चुनाव की तारीख नजदीक है लेकिन अभी तक महागठबंधन और एनडीए में सीट शेयरिंग पर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. इसी बीच बीजेपी नेता हरि मांझी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि मुझे सूचना मिली है कि बोधगया की सीट एनडीए गठबंधन के शामिल लोजपा के खाते में जा रही है. मैं इस निर्णय का पूरा सम्मान करता हूं.
हरि मांझी बोले- मैं पार्टी का वफादार सिपाही था, हूं और हमेशा रहूंगा
हरि मांझी ने लिखा, “मुझे सूचना प्राप्त हुई की बोधगया विधानसभा सीट इस बार एनडीए गठबंधन में लोजपा के खाते में जा रही है. यह गठबंधन की सामूहिक रणनीति और संगठन के निर्णय का परिणाम है, जिसका मैं पूर्ण सम्मान करता हूं. मुझे याद है कि 2019 में जब गया जी संसदीय सीट जदयू के हिस्से में आई थी, तब भी मैंने तन, मन और लगन से पार्टी के लिए कार्य किया और उस सीट को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.”
उन्होंने आगे लिखा, “2024 के लोकसभा चुनाव में भी जब हम पार्टी को यह सीट मिली, तब भी मैंने उसी समर्पण के साथ पार्टी के पक्ष में कार्य किया और विजयी होने में योगदान दिया. आज जब बोधगया विधानसभा सीट मुझे नहीं मिल रही तब भी मेरा संकल्प वही है, मैं संगठन और पार्टी के आदेश को सर्वोपरि मानते हुए एक कर्मठ और अनुशासित कार्यकर्ता की तरह मैदान में रहूंगा.”
टिकट पाना मेरा लक्ष्य नहीं- मांझी
पूर्व बीजेपी एमपी ने पोस्ट में लिखा, “मेरा उद्देश्य केवल टिकट पाना नहीं है, बल्कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और विजय पताका फहराना है. मुझे गर्व है कि मैं पार्टी का वफादार सिपाही था, हूं और हमेशा रहूंगा. बोधगया की धरती पर एनडीए की विजय श्री अवश्य स्थापित होगी – यही मेरा संकल्प है, यही मेरी प्रतिबद्धता है.”
चुनाव लड़ने की तैयारी में थे हरि मांझी
हरि मांझी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बोधगया से लड़ने की तैयारी कर रहे थे. लोकसभा चुनाव 2019 में उन्हें गया से टिकट नहीं मिला तो 2020 में बोधगया विधानसभा से लड़ाया गया. राजद के सर्वजीत कुमार ने टफ मुकाबले में हरि मांझी को लगभग चार हजार वोटों से हरा दिया. हार के बाद भी वो लगातार पार्टी के लिए काम करते रहे. इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें 2025 का विधानसभा चुनाव बोधगया से लड़ाएगी.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
लगातार दो बाद इस सीट पर जीत चुकी है आरजेडी
बोधगया विधानसभा सीट पर 2010 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू को जीत मिली थी. 2015 के चुनाव में जब महागठबंधन में लालू यादव और नीतीश कुमार साथ आये तब उस चुनाव में कुमार सर्वजीत ने राजद उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की. 2020 के विधानसभा चुनाव में कुमार सर्वजीत ने फिर से राजद के टिकट पर जीत दर्ज की.
इसे भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी के रहते कांग्रेस का सम्मान कोई छीन नहीं सकता’, पप्पू यादव ने RJD को दी सीधी चुनौती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










