Bihar Election 2025 : चैलेंज एक्सेप्ट! अगस्त में प्रशांत किशोर को करारा जवाब देंगे राहुल गांधी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Jul 2025 6:42 AM
Rahul Gandhi with Prashant Kishor
Bihar Election 2025 : बिहार में चुनावी बिसात बिछ चुकी है. हर नेता विरोधी को धूल चटाने के लिए प्लान तैयार कर रहा है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बिहार में खास एक्टिव नजर आ रहे हैं. एक बार फिर वह अगस्त के महीने में बिहार में रहेंगे. इस दौरान वो जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर के चैलेंज को स्वीकार करते नजर आएंगे. आइए आपको बताते हैं आखिर क्या है वह चैलेंज?
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश नेतृत्व को सक्रिय करने पर जोर दे रहे हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार, अगस्त में संभावित यात्रा के दौरान राहुल गांधी कैमूर के नक्सल प्रभावित अधौरा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. यही नहीं, वहीं वे रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं. हालांकि प्रदेश कांग्रेस ने उनके कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. यात्रा की तिथि अभी तय नहीं हुई है, लेकिन राहुल आम लोगों से मिलकर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से अधौरा का दौरा करेंगे. यह खबर जन सुराज के नेता के चैलेंज को एक्सेप्ट करने के तौर पर देखा जा रहा है. यदि आप नहीं समझे तो आइए आपको पूरी बात बताते हैं.
बिहार के किसी गांव में एक रात भी गुजारें राहुल गांधी : प्रशांत किशोर
दरअसल, न्यूज एजेंसी एएनआई के एक इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा था और उन्हें एक चैलेंज दिया था. बातचीत के दौरान जन सुराज के नेता ने कहा था कि राहुल गांधी राज्य की जमीनी स्तर से अपने जुड़ाव को साबित करने के लिए बिहार के किसी गांव में एक रात भी गुजारें. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अक्सर बिहार आते-जाते हैं, लेकिन कभी कोई वास्तविक यात्रा नहीं करते नजर आते. यदि उन्होंने कभी बिहार के किसी गांव में एक रात भी बिताई हो, तो प्रमाण दिया जाए.
यह भी पढ़ें : बिहार चुनाव से पहले RJD के पोस्ट ने बढ़ाई सियासी गर्मी, फेसबुक पर लिखा ‘हर कीमत पर चाहिए भाजपा-नीतीश सरकार!’
यही नहीं, साथ ही प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि राहुल दिल्ली में बैठकर बिहारियों का मजाक उड़ाते हैं और यहां आकर ज्ञान देते हैं. उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की बिहारी विरोधी टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए उनसे माफी की मांग की. कांग्रेस पर बिहारवासियों के प्रति वर्षों से उपेक्षा और अनादर का आरोप लगाया.
इस बार का चुनाव काफी रोचक
बिहार विधानसभा चुनाव में एक तरफ बीजेपी, जेडीयू और लोजपा मिलकर बने एनडीए को फिर से सत्ता में लाने की कोशिश करेगा, तो दूसरी तरफ राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों से बना इंडिया ब्लॉक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटाने का भरकस प्रयास करेगा. इस दोनों के अलावा प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी जन सुराज को राज्य में एक तीसरे विकल्प के रूप में पेश किया है. फिलहाल बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिनमें एनडीए के पास 131 विधायक हैं (बीजेपी के 80, जेडीयू के 45, हम(एस) के 4 और 2 निर्दलीय). वहीं विपक्षी इंडिया ब्लॉक के पास 111 विधायक हैं (राजद के 77, कांग्रेस के 19, सीपीआई(एमएल) के 11, सीपीआई और सीपीआई(एम) के 2-2 विधायक शामिल हैं).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










